GT vs MI Match: मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे, कुत्ते ने भी लूटी महफिल
IPL 2024, GT vs MI: अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार्दिक पंड्या मुंबई को जीत दिलाने में नाकाम रहे। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं और उन्हें पहले ही मुकाबले में अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को छह रनों से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है।
गिल ने जीता दिल
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात की टीम पहले पर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी थी। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

गुजरात ने 6 रन से जीता मैच
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने एक छोर से लगातार रन बनाने का काम किया। लेकिन दूसरे बल्लेबाज निरंतर अंतराल पर आउट होते चले गए। जिस वजह से मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सके और 6 रन से मुकाबला गंवा बैठी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को गुजरात और मुंबई के बीच मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद कम ही की जाती है।
मैदान पर आवारा कुत्ता
दरअसल, इस मैच के दौरान एक आवारा कुत्ते ने महफिल लूटने का काम किया। गुजरात की पारी के 15 में ओवर में हार्दिक पंड्या गेंदबाजी के लिए आए। उनकी पहली गेंद के बाद अचानक खेल को रोक दिया गया और स्टेडियम में शोर मच गया। इसकी वजह एक आवारा कुत्ता था जो कि स्टेडियम में घुस आया था। सारी व्यवस्था और सुरक्षा को तोड़ते हुए यह कुत्ता ग्राउंड में घुसा और फिर एक छोर से दूसरी छोर तक दौड़ लगा दी।
पंड्या ने रोकने की कोशिश की
हार्दिक पंड्या ने इस कुत्ते को रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्हें भी नाकामी मिली। आखिरकार ग्राउंड स्टाफ ने कुत्ते को पकड़ कर ग्राउंड से बाहर किया और मैच को दोबारा शुरू किया गया। इस दौरान की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
फैंस के बीच मारपीट
वहीं मैच के दौरान स्टेडियम मौजूद फैंस के बीच भी मारपीट देखने को मिली। दरअसल मुंबई और गुजरात मैच के दौरान अहमदाबाद में फैंस आपस में भिड़ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ फैंस एक दूसरे को लात-घूंसे से पीटने का काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications