IPL 2024: सुनील शेट्टी-प्रीति जिंटा पर भी चढ़ा IPL का रंग, हार्दिक ने की अय्यर की बेइज्जती, पंत ने लिया पंगा
IPL 2024 Dream11: आईपीएल 2024 का आगाज बस कुछ दिनों में होने जा रहा है। आईपीएल शुरू होने से पहले ड्रीम 11 ने एक मजेदार विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में कई भारतीय क्रिकेटर के अलावा बॉलीवुड के सितारे भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
रोहित-पंत में तकरार
इस वीडियो की शुरुआत में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम बस की तरफ जा रहे होते हैं। लेकिन बस में चढ़ने से उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रोक देते हैं। पंत कहते हैं कि रोहित भाई यह आपका बस नहीं है। आप अपने बस में जाकर बैठो। जिसके बाद रोहित पंत को गुस्से की नजरों से देखते हुए वहां से चले जाते हैं।

अय्यर की बेइज्जती
अगले सीन में हार्दिक पंड्या और कुणाल पंड्या को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक दृश्य ऐसा भी आता है जहां श्रेयस अय्यर को हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ट्रोल करते हुए दिखाई देते हैं। हार्दिक पंड्या और ईशान किशन श्रेयस अय्यर को लेकर कहते हैं कि 10 रुपये का मक्खन, अय्यर भाई ढक्कन। वहीं साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस समांथा प्रीति जिंटा के साथ फोटोशूट करती हुई नजर आती हैं।
प्रीति-सामांथा में हुई नोक-झोंक
इस दौरान सामांथा प्रति जिंटा को चिढ़ाती हुई नजर आती हैं। सामांथा कहती हैं प्रति चिंता इस पर प्रति जिंटा कहती हैं कि मेरा नाम प्रीति चिंता नहीं बल्कि जिंटा है। सामांथा अगले लाइन में कहती हैं कि मैच के बाद चिंता होने वाला है। वहीं एक सीन में श्रेयस अय़्यर सुनील शेट्टी के पास पहुंच जाते हैं। सुनील शेट्टी से मिलकर श्रेयस कहते हैं कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। सुनील शेट्टी उनसे हाथ मिलाते हुए कहते मैं भी मुंबई का बड़ा फैन हूं। इस एड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
22 मार्च को होगा पहला मैच
बता दें कि 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का सामना रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से होना है। इन दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अभी से ही फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है। दोनों ही टीमों में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नए सीजन की शुरुआत किस टीम के लिए लकी साबित होता है।












Click it and Unblock the Notifications