DC vs MI: लाइव मैच के बीच पतंग उड़ाने लगे ऋषभ पंत, रोहित शर्मा ने ऐसे की मदद, वीडियो वायरल
IPL 2024 DC vs MI Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। मुंबई के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए।
मैकगर्क ने किया कमाल
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने बल्ले से तबाही मचाने का काम किया। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने महज 15 ही गेंद में अपना अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 27 गेंद में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेली। जेक के अलावा शाई होप ने भी टीम के लिए अहम रन बनाने का काम किया। वहीं अंत के ओवर में कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।

दिल्ली ने बनाए 257 रन
258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा के बाद ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। ईशान किशन 20 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इस मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पंत का वीडियो वायरल
इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो उसे दौरान एक पतंग जाकर रोहित शर्मा के पास गिर गई। रोहित शर्मा ने उस पतंग को ऋषभ पंत के हवाले कर दिया। विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत उस पतंग को बीच मैदान में उड़ाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications