Delhi Capitals की दमदार वापसी, पिछले पांच में से 4 में मिली जीत, DHONI की CSK को पछाड़ा

IPL 2024 DC vs MI Points Table Updates: ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 में धमाकेदार वापसी करने में सफल रही है। आईपीएल 2024 के शुरुआती पांच मुकाबले में से 4 में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी। लेकिन ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने जोरदार वापसी की है।

दिल्ली को मिली जीत

शनिवार यानी 27 अप्रैल को खेले गए डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ10 रनों से जीत हासिल की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की। पंत ने इस मुकाबले में अपनी कप्तानी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

IPL 2024 1

चेन्नई को पछाड़ा

शुरुआती पांच मैचों में से चार मुकाबले गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पांच मैचों में से 4 में जीत हासिल की है। दिल्ली की टीम 10 मैचों में 10 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही दिल्ली कैपिटल ने चेन्नई सुपर किंग्स को प्वाइंट्स टेबल में पछाड़ दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब छठे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें अभी भी बरकरार है।

पंत ने की शानदार कप्तानी

मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन जड़ने में कामयाबी हासिल की। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले पंजाब के खिलाफ 231 रनों का स्कोर बनाया था। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 257 रन बनाए। 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 247 रन ही बना सकी और इस मैच को 10 रनों से गंवा बैठी।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जिस तरह से ऋषभ पंत ने कप्तानी की उससे दिग्गज खासा प्रभावित नजर आए। कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा सहित सुरेश रैना ने भी ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। ऋषभ पंत ने अपनी विकेटकीपिंग स्केल के अलावा कप्तानी से भी इस मुकाबले मेंअहम योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+