CSK vs KKR MyTeam 11: केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स की ये है बेस्ट टीम, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका
CSK vs KKR MyTeam 11: चेन्नई सुपर किंग्स टीम एक बार फिर से अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए एक बार फिर से तैयार है। सामने केकेआर है। केकेआर ने इस सीजन अब तक धाकड़ प्रदर्शन किया है। केकेआर ने तीन मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज करते हुए 6 अंक हासिल किये हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दो मैचों में जीत दर्ज की है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अपने घर में खेलते हुए चेन्नई धमाका करती है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में इस बार टीम का लक्ष्य केकेआर का विजय रथ रोकना है। केकेआर के पास धांसू खिलाड़ियों की फ़ौज है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर के खिलाड़ियों ने उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य किया है। सुनील नारेन ने ओपनर के तौर पर खेलकर टीम को और मजबूती दी है। इस मैच की माय टीम इलेवन के बारे में जानना जरूरी है।
CSK vs KKR MyTeam 11
कप्तान- रविन्द्र जडेजा
उपकप्तान- सुनील नारेन
विकेटकीपर- फिल साल्ट
बल्लेबाज- रचिन रविन्द्र, रिंकू सिंह, समीर रिजवी, श्रेयस अय्यर
ऑल राउंडर- डैरिल मिचेल, रविन्द्र जडेजा, सुनील नारेन, आंद्रे रसेल
गेंदबाज- मथिषा पथिराना, मिचेल स्टार्क
चेन्नई सुपर किंग्स vs केकेआर हेड टू हेड
केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स में आईपीएल में जितनी बार भी भिड़ंत हुई है, उसमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स को 18 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। दूसरी तरफ केकेआर की टीम ने महज 10 ही मैचों में जीत हासिल की है। एक मुकाबला अनिर्णीत रहा है।
मुकाबले में किसका पलड़ा है भारी
जहाँ तक इस मैच में जीत और हार का सवाल है, तो दोनों टीमों को बराबरी का माना जा सकता है। भले ही चेन्नई दो मैचों में हार चुकी है लेकिन घरेलू मैदान पर लाभ रहेगा। केकेआर की टीम ने लगातार तीन मैच जीते हैं लेकिन चेन्नई के खिलाफ रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है।












Click it and Unblock the Notifications