कैटरीना कैफ की वजह से आपस में भिड़े धोनी-कोहली के फैंस, कहा- प्यार झूठा था तो जताया ही क्यों...

CSK RCB fans fighting for Katrina Kaif: आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल से ठीक पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर फैंस को हैरान करने का काम किया है।

चेन्नई बनी थी चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में आईपीएल का खिताब जीता था। साल 2024 में होने वाले आईपीएल के लिए भी धोनी ने तैयारियां शुरू कर दी है। वह नेट पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं और साल 2024 में एक बार फिर उनकी कोशिश टीम को चैंपियन बनाने की होगी।

 Katrina Kaif 1

कैटरीना कैफ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस सीजन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स से पहले कैटरीना कैफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभा चुकी हैं।

आरसीबी के फैंस निराश

यह खबर सामने आते ही विराट कोहली की टीम आरसीबी के फैंस निराश नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की टीम आईपीएल की सबसे मशहूर टीम में हैं। इन दोनों की ही फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। ऐसे में कैटरीना कैफ के चेन्नई से जुड़ने की खबर सुनकर आरसीबी के फैंस लगातार बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। दोनों ही टीमों के फैंस कैटरीना कैफ की वजह से एक-दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस मीम्स भी वायरल किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+