IPL 2024: इस दमदार क्रिकेटर की पत्नी हैं बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री, शादी से पहले ही हो गई थीं गर्भवती
Angad Bedi Love Story: आईपीएल का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, तो वहीं इस सीजन को लेकर देश के जाने-माने क्रिकेटर के बेटे, जो कि खुद भी क्रिकेटर रहे हैं, ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि 'क्रिकेट देश की जान है और इसके प्रति दीवानगी लोगों के सिरचढ़कर बोलती है।'

जी हां, यहां बात हो रही क्रिकेटर-एक्टर अंगद बेदी की, जिन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, उन्हें गर्व है कि वो ऐसे महान खिलाड़ी के बेटे हैं, जिनकी गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में की जाती है।
अंगद खुद भी अंडर 19 क्रिकेट और रणजी खेल चुके हैं लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग का करियर चुन लिया, वो पंजाबी सिनेमा का भी जाना-पहचाना चेहरा हैं।
अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म 'पिंक' में किया काम
उन्होंने अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म 'पिंक' में विलेन का रोल प्ले करके काफी तारीफें बटोरी थीं। आपको बता दें कि अंगद बेदी कि लवलाइफ भी काफी चर्चित रही है। उन्होंने अपनी बेस्टफ्रेंड से शादी तब की, जब वो उनके बच्चे की मां बनने वाली थी और यही नहीं उनकी पत्नी खुद मॉडलिंग और फिल्म जगत का ग्लैमरस चेहरा हैं।
'शादी के चंद महीने बाद ही पता चला कि नेहा गर्भवती हैं'
आपको बता दें कि अंगद ने अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी की है। साल 2018 में इन दोनों की शादी की फोटो जब दुनिया के सामने आई थी तब जाकर लोगों को पता चला था कि दोनों ने ब्याह रचा लिया है। इससे पहले दोनों के बारे में लोगों को यही पता था कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन इस शादी के चंद महीने बाद ही पता चला कि नेहा गर्भवती हैं, जिसके बाद इस खबर ने जोर पकड़ लिया कि इन दोनों की जल्दबाजी में शादी करने की वजह नेहा का प्रेग्नेंट होना था।
अंगद ने खुद एक शो में इस बात का खुलासा कर दिया
हालांकि पहले बच्चे के जन्म के काफी दिनों बाद अंगद ने खुद एक शो में इस बात का खुलासा कर दिया था कि शादी के वक्त ही नेहा गर्भवती थीं, दोनों को जब इस बारे में पता चला था तो उन्होंने घरवालों को ये बात तुरंत बताई थी, जिसके बाद उनके घरों में थोड़ा कोहराम मचा था लेकिन नेहा के बारे में अंगद के घरवालों को पहले से पता था इसलिए किसी को इस शादी पर एतराज नहीं थी और इसी वजह से घरवालों ने फटाफट शादी करा दी।
साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था
आपको बता दें कि इस प्यारे कपल को शादी से दो बच्चे हैं। मालूम हो कि नेहा ने साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था, वो बॉलीवुड की बिंदास गर्ल कही जाती हैं। नेहा ने हिंदी के अलावा तमिल और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
फिल्म 'जूली' का बोल्ड किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है
उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत' थी लेकिन फिल्म 'जूली' का बोल्ड किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी उनकी कई चर्चित फिल्में हैं, इसके अलावा वो अक्सर फैशन इवेंट में भी दिखाई देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications