GT vs RCB: कोहली की वजह से गिल और सिराज के बीच मैदान पर जोरदार टक्कर, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच अहमदाबाद में मुकाबले के दौरान मैदान पर भी एक टक्कर देखने को मिली। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज की भिड़ंत हो गई। इसके बाद सिराज के हाथ में हल्की सी चोट भी आई और इसमें विराट कोहली की भी भूमिका थी।
गुजरात की पारी के दौरान दूसरे ओवर में ही यह घटना घटित हुई। शुभमन गिल रन लेने के लिए दौड़े थे और सिराज से टकरा गए। हालांकि वह रन आउट होने से बच गए और सुरक्षित अपनी क्रीज में भी पहुँच गए। सिराज खुद ही गेंदबाजी कर रहे थे।

दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद को सिराज ने गिल को डाला और बल्लेबाज ने इसे मिडऑफ़ की तरफ धकेल कर एक रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। गेंद को कोहली ने फील्ड कर जोरदार थ्रो फेंक दिया। सिराज खुद को बचाने के लिए नीचे बैठे गए और उधर से ही गिल भाग रहे थे।
नॉन स्ट्राइक छोर पर कोहली का थ्रो आया लेकिन विकेटों में नहीं लगा और गिल क्रीज में आ गए। कोहली ने काफी तेजी से गेंद पर झपटते हुए थ्रो कर दिया था। सिराज के हाथ से टकराते हुए गिल भागते हुए चले गए और गेंदबाज को हल्की सी चोट आए। हालांकि यह इतनी गहरी नहीं थी।
गिल का बल्ला आज नहीं चल पाया और वह रन बनाने में नाकाम रहे। गिल ने 19 गेंदों का सामना करते हुए महज 16 रनों की पारी खेली। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन रहे, वह 84 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। उनके अलावा शाहरुख़ खान ने 58 रन बनाए। गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 200 रन तक पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications