DHONI की CSK के लिए आई एक और बुरी खबर! IPL 2024 से बाहर हो सकता है दिग्गज

IPL 2024 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर से आईपीएल में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेगी। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स की गिनती की जाती है और इसकी सबसे बड़ी वजह चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पिछले सीजन चेन्नई की टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

चेन्नई को मिली बुरी खबर

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन आईपीएल 2024 का अपना पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ खेलने वाली है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को एक बुरी खबर मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के स्टार तेज के बाद मुस्तफिजुर रहमान चोटिल हो गए हैं। जिसके बाद उनके आईपीएल खेलने पर भी संशय बन गया है।

IPL 2024 1

मुस्तफिजुर रहमान हुए चोटिल

मुस्तफिजुर रहमान से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करने वाले डेवोन कॉन्वे भी चोटिल हो गए थे। न्यूजीलैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने में सफल रहे थे। ऐसे में इस सीजन भी कॉन्वे से टीम को बड़े स्कोर्स की उम्मीद थी। लेकिन कॉन्वे आईपीएल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोटिल होकर आधे सीजन से बाहर हो गए हैं।

बढ़ गई चेन्नई की परेशानी

इन दोनों खिलाड़ियों की चोट ने चेन्नई की परेशानियों को बढ़ा दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस साल हुए मिनी ऑक्शन में रहमान को खरीदा था। मुस्तफिजुर रहमान डेथ स्पेशलिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। अंत के ओवरों में अपनी सटीक लाइन लेंथ की वजह से वह बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने से रोकते हैं। इसके अलावा विकेट लेने में भी सफल रहते हैं। ऐसे में रहमान के चोटिल होने से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है।

गेंदबाज को लेकर क्या है अपडेट

हालांकि अभी मुस्तफिजुर रहमान को लेकर कोई ऑफिशियल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोटिल होने के बाद उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद से ही ऐसी उम्मीद जताई जाने लगी है कि मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रहमान की जगह एक नए तेज गेंदबाज को आपके साथ जोड़ना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+