IPL ने इस क्रिकेटर को कराई 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई, अब वाइफ की बारी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2024, playoff News: आईपीएल में खिलाड़ियों के अलावा कमेंटेटर और स्पोर्ट्स एंकर की भी जमकर कमाई होती है। भारत में आईपीएल 2024 का प्रसारण कई भाषाओं में किया जा रहा है। ऐसे में हर लैंग्वेज के कमेंटेटर और स्पोर्ट्स एंकर अलग हैं। इसके अलावा टीवी यानी स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित होने वाले मैचों के लिए और जियो सिनेमा ऐप पर प्रसारण किए जाने वाले मुकाबले के लिए भी टीवी एंकर और कमेंटेटर अलग-अलग हैं।
एरिन हॉलैंड की आईपीएल में एंट्री
आईपीएल के जरिए कमेंटेटर और स्पोर्ट्स एंकर की अच्छी खासी कमाई होती रही है। साल 2024 में भी कई कमेंटेटर आईपीएल के जरिए मोटी कमाई कर रहे हैं। स्पोर्ट्स की दुनिया की पॉपुलर एंकर एरिन हॉलैंड भी अब आईपीएल 2024 में एंकरिंग करते हुए दिखाई देंगी। एरिन हॉलैंड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की है।

स्टार स्पोर्ट्स ने दिया ऑफर
पेशे से स्पोर्ट्स एंकर एरिन हॉलैंड ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ करार किया है। स्टार स्पोर्ट्स के साथ आईपीएल 2024 को प्रेजेंट करने की उनकी डील कितने की हुई है। इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन वह प्लेऑफ के दौरान खेले जाने वाले मुकाबले में स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से एंकरिंग करती हुई दिखाई देंगी।
जानिए कितनी की है संपत्ति
बता दें कि हॉलैंड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बैन कटिंग की वाइफ हैं। हॉलैंड के पति बैन कटिंग ने आईपीएल से अच्छा खासा पैसा कमाया है। साल 2012 से 2021 के बीच वह पांच आईपीएल टीम में शामिल रहे थे। अपने क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने पांच आईपीएल टीमों की तरफ से मैच खेला है। इस दौरान उनकी कुल आईपीएल कमाई 8 करोड़ से ज्यादा की थी। पति के बाद अब एरिन हॉलैंड भी आईपीएल से कमाई करने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हॉलैंड की नेटवर्थ मौजूदा समय में 76 करोड़ रुपये है।
PSL के लिए कर चुकी हैं ये काम
आईपीएल से पहले पाकिस्तान सुपर लीग में एरिन हॉलैंड एंकरिंग कर चुकी हैं। हॉलैंड के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों क्रिकेट फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते रहते हैं। वह दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications