IPL 2024: नीलामी में नहीं मिला कोई खरीददार, अब रणजी में लगाया रनों का अंबार, जड़ा तिहरा शतक
IPL 2024 auction Tanmay Agarwal: 26 जनवरी के दिन रणजी ट्रॉफी में युवा बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने इतिहास रचने का काम किया। शुक्रवार को हैदराबाद और अरुणाचल प्रदेश के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए तन्मय अग्रवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। तन्मय अग्रवाल ने महज 147 गेंद में 21 छक्के और 33 चौक की मदद से 323 रन बना दिए।
तन्मय अग्रवाल का बड़ा रिकॉर्ड
तन्मय अग्रवाल ने इस पारी के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर ली। भारत की तरफ से सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड तन्मय अग्रवाल के नाम दर्ज हो गया है। इसके साथ ही सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में भी तन्मय अग्रवाल टॉप पर पहुंच गए हैं। तन्मय अग्रवाल ने रवि शास्त्री के 39 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़कर यह कामयाबी हासिल की।

सहवाग को छोड़ा पीछे
इसके साथ ही तन्मय अग्रवाल ने एक दिन में तिहरा शतक वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने एक दिन में 284 रन बनाने का कारनामा किया था। लेकिन तन्मय अग्रवाल ने एक ही दिन में 13 शतक जड़कर वीरेंद्र सहवाग के इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। दमदार पारी खेलने के बाद से ही तन्मय अग्रवाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
आईपीएल में नहीं मिला मौका
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले तन्मय अग्रवाल आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल, 28 साल के तन्मय अग्रवाल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। साल 2017 में अग्रवाल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने तब अग्रवाल को 10 लाख की बेस प्राइज में खरीदा था। लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
साल 2024 के लिए होने वाले मिली ऑक्शन में तन्मय अग्रवाल का नाम शॉर्ट लिस्ट भी नहीं किया गया था। लिहाजा उनका नाम मिनी ऑक्शन के दौरान पुकारा भी नहीं गया। ऐसे में आईपीएल 2024 में वह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications