IPL 2024: किस टीम के पर्स में है कितना पैसा, किन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें सभी डिटेल
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए होने वाली मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी कमर कस ली है। 19 दिसंबर यानी कि मंगलवार को दोपहर 1 बजे से ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। दुबई में होने वाले इस ऑक्शन पर फैंस की नजरें भी जमी हुई है। इस ऑक्शन से पहले ही सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी।
गुजरात के पास सबसे अधिक पैसा: रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने के बाद सबसे अधिक पैसा गुजरात टाइटंस के पास बचा हुआ है। गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस को ट्रेड कर दिया। जिसके बाद गुजरात के पर्स में 38.15 करोड रुपये हो गए हैं। यानी कि सबसे बड़ी राशि लेकर नीलामी में गुजरात की टीम ही उतरने वाली है।

लखनऊ के पास सबसे कम पैसा: गुजरात के बाद दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। हैदराबाद के पास सबसे अधिक 34 करोड़ रुपये का पर्स है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर 31.40 करोड़ रुपए के साथ नीलामी में उतरने वाली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को सबसे अधिक खिलाड़ी खरीदने हैं और उनके पर्स में 32.7 करोड़ रुपये हैं। अगर सबसे कम पैसे की बात करें तो केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के पास महज 13 करोड़ 15 लाख रुपये बचे हुए हैं।
जानिए किस टीम के पास बचा है कितना पैसा
सनराइजर्स हैदराबाद- 34 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स-32.70 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स-31.4 करोड़
पंजाब किंग्स-29.1 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स-28.95 करोड़
आरसीबी- 23.25 करोड़
मुंबई इंडियंस-17.75 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 14.5 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स-13.15 करोड़
गुजरात टाइटंस-38.15 करोड़
जानिए किस टीम को चाहिए कितने खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स- 6 स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स- 9 स्लॉट
गुजरात टाइटंस- 8 स्लॉट
केकेआर- 12 स्लॉट
लखनऊ सुपर जायंट्स- 6 स्लॉट
मुंबई इंडियंस- 8 स्लॉट
पंजाब किंग्स- 8 स्लॉट
आरसीबी- 6 स्लॉट
राजस्थान रॉयल्स- 8 स्लॉट
सनराइजर्स हैदराबाद- 6 स्लॉट












Click it and Unblock the Notifications