IPL 2024: ये हैं आईपीएल के 15 बूढ़े शेर, जिनके आगे युवा भी हो जाते हैं ढेर, फिर जलवा बिखेरने को तैयार

IPL 2024, Latest News: आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन सफलतापूर्वक खत्म किया गया। सभी टीम आईपीएल 2024 में हिस्सा लेने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी भी आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे जो पहले सीजन से ही अपनी-अपनी टीमों के लिए दमदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत की गई थी। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी तो बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली ने आईपीएल में हिस्सा लिया था। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा रविंद्र जडेजा भी चेन्नई का हिस्सा थे। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो साल 2008 से लेकर अब तक आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

IPL 2024 1

महेंद्र सिंह धोनी: धोनी साल 2008 में चेन्नई का हिस्सा थे और इस साल भी वह चेन्नई के लिए ही आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। धोनी सीएसके की तरफ से कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल में साल 2008 से ही खेल रहे रविंद्र जडेजा ने अब तक राजस्थान रॉयल और चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा गुजरात लायंस की तरफ से भी यह टूर्नामेंट खेला है।

रोहित-अश्विन: साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन इस साल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स के अलावा अश्विन दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स की तरफ से भी आईपीएल खेल चुके हैं। डेक्कन चार्जस की तरफ से रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, वो अब मुंबई का हिस्सा हैं।

धवन-पीयूष: साल 2008 में दिल्ली की तरफ से आईपीएल में आगाज करने वाले शिखर धवन इस साल पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। शिखर धवन ने दिल्ली के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस की तरफ से भी कई मुकाबले खेले हैं। पीयूष चावला भी उन नामों में शामिल है जो साल 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं। वहीं अमित मिश्रा भी साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे लेकिन इस सीजन वह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

मनीष पांडे-दिनेश कार्तिक: वहीं मनीष पांडे साल 2008 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे थे जबकि साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा होंगे। मुंबई की तरफ से साल 2008 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले अजिंक्य रहाणे इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे। वहीं दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

ऑलराउंडर खिलाड़ी ऋषि धवन भी इस साल पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। साल 2008 में उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी पंजाब की तरफ से ही किया था। स्वपनिल सिंह, ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा भी साल 2008 से ही आईपीएल खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+