वीरेंद्र सहवाग ने चुने IPL 2023 के टॉप-5 खिलाड़ी, 'पांच पांडवों' में शुभमन गिल को कर दिया बाहर

IPL 2023 Top 5 Batter: भारत के धुआंधार ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने अपने आईपीएल 2023 के पांच पांडव में शुभमन गिल को बाहर करके सबको हैरान किया है। लेकिन सहवाग का नजरिया भी काफी दिलचस्प है जो आप यहां पढ़ सकते हैं।

Virender Sehwag and gill

IPL 2023 in Hindi: शुभमन गिल (Shubman Gill) आईपीएल में जिस तरह से रन बना रहे हैं शायद ही कोई और दिग्गज अपनी टीम में उन्हें ड्रॉप करने की हिम्मत दिखा पाएगा लेकिन वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने आईपीएल के टॉप 5 बल्लेबाज चुनते हुए गिल को बड़े आराम से दरकिनार कर दिया।

भारत के विस्फोटक ओपनर रह चुके वीरेंद्र सहवाग कमेंट्री में भी अपने आप में एक लीजेंड हैं। उनकी बातें, उनका बयां करने का अंदाज और उनका विश्लेषण हमेशा कुछ हटकर होता है।

आईपीएल का यह सीजन सिर्फ एक मैच और देखेगा जो चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 28 मई की शाम होगा। इस मैच से पहले शुभ्मन गिल आईपीएल में ऑरेंज कैप होल्डर बन चुके हैं। उनके नाम सीजन में सर्वाधिक रन है और उन्होंने इस बार तीन शतक ठोके हैं जिसमें ताजा शतक दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया और यह मैच विजेता पारी थी।

इसे भी पढ़ें- IPL 2023: जबरदस्त पारी के बाद सचिन तेंदुलकर के साथ बैठे नजर आए शुभमन गिल, 'इंटरनेट की बेस्ट फोटो' हुई वायरल

ओपनरों को लेकर सख्त- इसके बावजूद सहवाग ने अपने आईपीएल 2023 के 'पांच पांडव' चुनने में जो तर्क दिए उन्हें भी खारिज नहीं किया जा सकता है। सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "मैं बहुत सारे ओपनरों को नहीं चुनने वाला हूं क्योंकि उनको बहुत मौके मिलते हैं। इसलिए मेरे जो पहले बल्लेबाज होंगे वे रिंकू सिंह (Rinku Singh) होंगे क्योंकि उन्होंने लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी और ऐसा अभी तक किसी और ने नहीं किया है।

"दूसरे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिवम दुबे (Shivam Dube) हैं जो इस बार छक्के लगाने के माइंडसेट से आए हैं और अभी तक 160 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 33 छक्के लगा चुके हैं। तीसरा खिलाड़ी ओपनर है क्योंकि उसकी जबरदस्त बैटिंग ने मुझे मजबूर कर दिया है और वह है यशस्वी जायसवाल।

"इसके बाद में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का नाम लूंगा क्योंकि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं थे। वे बार-बार आउट हो रहे थे और आईपीएल के शुरुआती दौर में भी संघर्ष कर रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने अच्छा करना शुरू कर दिया।

"अंत में मैं किसी को भी चुन सकता हूं लेकिन एक बार फिर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज का नाम ध्यान में आता है। वह है हेनरिक क्लासेन, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला और वहां सबसे ज्यादा रन बनाएं। किसी विदेशी खिलाड़ी में स्पिन और पेस को इस तरह से हिट करने की क्षमता कम ही देखी गई है।"

इसे भी पढ़ें- IPL 2023: शुभमन गिल, मोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव ने खास बना दिया प्लेऑफ का ये मुकाबला, बने कई रिकॉर्ड

सहवाग की टीम की थीम- सहवाग के टॉप 5 खिलाड़ी देखकर साफ पता चलता है कि उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों को चुना है जिनके पास पहले से बहुत बड़ा बेस नहीं था। उनकी टीम में शामिल एकमात्र ओपनर भी अनकैप्ड खिलाड़ी है। गिल के पास पहले से ही बहुत अच्छी फॉर्म का बेस मौजूद है। भारतीय टीम में भी वे लंबे समय से रन बना रहे हैं और उनको ओपनिंग में अच्छा स्लॉट मिलता है।

Recommended Video

    IPL 2023: Shubman Gill ने Ishan Kishan को मैच से पहले जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल | वनइंडिया हिंदी

    ऐसे में सहवाग के यह पांच खिलाड़ी कुछ इस तरह के हैं जिन्होंने तमाम बाधाओं के बीच खुद का सितारा चमकाया। हालांकि गिल के तीसरे शतक और फाइनल मैच में प्रदर्शन के बाद हो सकता है सहवाग इस लिस्ट में गिल का नाम दे दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+