IPL 2023: जबरदस्त पारी के बाद सचिन तेंदुलकर के साथ बैठे नजर आए शुभमन गिल, 'इंटरनेट की बेस्ट फोटो' हुई वायरल
IPL 2023 Shubman Gill: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की फोटो काफी वायरल हो रही है और जिस पर फैंस ने एक बार फिर से दिलचस्प रिप्लाई किए हैं।

Shubman Gill and Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट में शुभमन गिल का उदय उस परंपरा की ओर संकेत करता है जो सुनील गावस्कर के रिटायरमेंट के समय से शुरू हुई है। गावस्कर जब रिटायर हुए तो लगा कि इनकी भरपाई कैसे होगी लेकिन तभी सचिन तेंदुलकर वहां मौजूद थे।
जब सचिन अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे तो विराट कोहली का उभार हुआ और अब विराट कोहली अपने करियर के अंतिम दौर में चल रहे हैं तो शुभमन का उभार देखने को मिल रहा है। मजेदार बात यह है कि कोहली अभी भी काफी रन बना रहे हैं लेकिन गिल के द्वारा उनका स्थान भरने की पूरी उम्मीद की जा रही है।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में गिल ने बताया है कि बल्लेबाजी के हाईएस्ट स्टैंडर्ड क्या होते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गिल ने 60 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली और 10 शानदार छक्के लगाए।
इस जबरदस्त प्रदर्शन के चलते टीम आसानी से मैच जीत गई और मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर भी डगआउट में बैठे हुए मास्टरक्लास पारी को देख रहे थे। जब सचिन और गिल का जिक्र आता है तब इंटरनेट पर मींस की बाढ़ भी आ जाती है।
फैंस इन दोनों ही शख्सियतों को एक दूसरे के करीब देखना चाहते हैं। ऐसा करने से उनको काफी मसाला भी मिल जाता है। ऐसे में जब अपनी जबरदस्त पारी के बाद गिल और सचिन के बीच काफी बातचीत हुई तो इंटरनेट पर फिर से माहौल बना।
दोनों की तस्वीरें वायरल हुई और इसे इंटरनेट पर आज की बेस्ट फोटो बताया गया। फोटो पर काफी कमेंट भी आए। सचिन और गिल जब भी आसपास होते हैं तो यूजर को बड़ा 'पारिवारिक माहौल' नजर आता है। सचिन को गिल का ससुरजी बताना शुरू कर दिया जाता है और इस बार भी चीजें अलग नहीं है।
मीम में देख सकते हैं किस तरह से यूजर्स कहते हैं कि 'वर्ल्ड कप जीता दे रिश्ता पक्का', दो बूढ़े आदमियों को सचिन और सैफ अली खान बता रखा है जिसमें दोनों इस बात पर झगड़ रहे हैं कि शुभमन गिल किसके दामाद है।
जहां तक गिल की बात है तो वे आईपीएल में अपने 851 रन पूरे कर चुके हैं और ऑरेंज कैप जीतने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। गिल ने ताजा मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लिया और अपनी इस पारी को आईपीएल की बेस्ट पारी बताया। शुभमन इस सीजन में 16 मैचों की 16 पारियों में 60.69 की औसत और 156.43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications