IPL 2023: अरुण जेटली स्टेडियम में आए राजकुमार शर्मा, कोहली ने तुरंत छुए बचपन के कोच के पैर, VIDEO वायरल

IPL 2023 Virat Kohli: इस वीडियो ने कई यूजर्स को प्रभावित किया है। आप देख सकते हैं विराट कोहली के इस इस काम को देखकर युवा लोग कितना सीख सकते हैं। वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

Virat Kohlis touched the feet of childhood coach Rajkumar Sharma

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले से पहले स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) से मुलाकात की। इस दौरान शर्मा मैदान में थे। कोहली और शर्मा दोनों ही दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और यह मुकाबला भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही हो रहा था।

बचपन के कोच से मुलाकात- विराट कोहली ने अपने कोच से मुलाकात के दौरान सबसे पहले उनके पैर छुए। उसके बाद दोनों आपस में बातचीत करते रहे। इस खूबसूरत पल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसको आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर जियोसिनेमा और इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

फैंस हुए मुग्ध- सोशल मीडिया पर एक यूजर लिखते हैं कि विराट कोहली ने इस बात का बेस्ट उदाहरण दिया है कि आपको अपने पुराने टीचर को कभी नहीं भूलना चाहिए।

राजकुमार शर्मा भी विराट कोहली की सार्वजनिक तौर पर कई बार तारीफ कर चुके हैं। एक और यूजर लिखते हैं कि कोहली ने अपने बचपन के कोच को सम्मान देने के लिए अपने ग्लव को भी हटा दिया, फिर आप लोगों की प्रेरणा क्यों नहीं बनेंगे।

द्रोणाचार्य अवार्डी हैं कोच- राजकुमार शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। कोहली 10 साल के थे तब से राजकुमार शर्मा उनको कोचिंग देते रहे हैं। 2016 में खेल की दुनिया में अपनी शानदार कोचिंग के लिए शर्मा को द्रोणाचार्य अवार्ड भी मिला था।

टीचर डे पर कार भी दे चुके हैं- इतना ही नहीं 2016 में एक किताब 'द विराट कोहली स्टोरी' के लेखक विजय लोकापल्ली ने इस बात का जिक्र किया है कि विराट ने सफलता मिलने के बाद अपने बचपन के कोच के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उन्हें टीचर डे पर एक स्कोडा रैपिड कार गिफ्ट की थी।

इस बारे में बात करते हुए राजकुमार शर्मा ने लोकापल्ली से कहा था कि, विराट ने मुझे कार दी है, सिर्फ यह बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात यह है कि इस गिफ्ट ने मुझे इस बात को रिमाइंड कराया है कि वे किस तरह से वह हमारे संबंधों को सहेजते हैं, उनकी वैल्यू करते हैं और टीचर के रोल को अपनी जिंदगी में कैसे देखते हैं।

राजकुमार वर्मा ने निश्चित तौर पर कोहली के जीवन में क्रिकेटर के तौर पर बड़ा रोल निभाया है। हाल ही में उनका रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इंटरव्यू भी किया था जिसमें उन्होंने 34 साल के बल्लेबाज के शुरुआती खेल दिनों के बारे में बात की थी।

राजकुमार शर्मा की कोचिंग के तहत विराट कोहली ने दिल्ली की स्टेट टीम में एंट्री ली और फिर वह इंडिया की 2008 वर्ल्ड कप जीतने वाली अंडर-19 टीम का हिस्सा बने। उसी साल विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी चुन लिए गए और उन्हें श्रीलंका दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी कॉल आ गई।

कोचिंग अकादमी चलाते हैं शर्मा- आज के समय में कोहली दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में एक है जबकि राजकुमार शर्मा दिल्ली में अपनी कोचिंग एकेडमी अकादमी चला रहे हैं जहां वे युवाओं को ट्रेनिंग देते हैं और साथ ही न्यूज़ चैनल पर भी एक खेल विश्लेषक के तौर पर नजर आते हैंं।

आरसीबी ने हारा मैच- हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाबला हार गई है लेकिन अभी उनके पास प्लेऑफ में जाने के लिए चांस मौजूद है। आरसीबी ने 10 मैचों में पांच जीत, पांच हार के साथ 10 अंक जुटाए हैं और वे आने वाले चार मैचों में जीत की ओर देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+