Virat Kohli Century: चार साल पहले भी कोहली ने 18 मई को ही ठोंका था शतक, जानिए स्पेशल नंबर की अजब कहानी
Virat Kohli Century: हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली सैकड़ा जड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Virat Kohli Century SRH vs RCB: हैदराबाद के खिलाफ कोहली ने जिस तरह से शतक जड़ा उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। कोहली के इस विराट खेल ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि दुनिया अगर उन्हें सलाम करती है तो वो गलत नहीं है।
63 गेंदों पर 100 रन बनाकर किया कमाल
मालूम हो कि हैदराबाद की टीम के खिलाफ कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रन बनाकर उन आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा जो कि लंबे वक्त से आईपीएल में उनसे शतक ना बनने के कारण उनकी आलोचना कर रहे थे। आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल में पूरे साल बाद शतक जड़ा है इससे पहले कोहली ने साल 2016 में आईपीएल में शतक ठोंका था।
चार साल पहले लगाया गया भी शतक काफी खास था
अब आप इसे संयोग कहें या कुछ और कि कोहली ने इससे पहले आईपीएल में शतक 18 मई 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफठोंका था, उस वक्त उन्होंने 113 रनों की पारी खेली थी और कल भी 18 मई 2023 थी, यही नहीं कोहली का जर्सी नंबर भी 18 ही है। अब इसे 18 का कमाल कहेंगे ये कोहली का जलवा लेकिन सच्चाई यही है। इस बार की तरह चार साल पहले लगाया गया भी शतक काफी खास था क्योंकि कोहली ने वो शतक गहरे दर्द में लगाया था , दरअसल एक मैच के दौरान कोहली के हाथ में चोट लगी थी जिसके कारण उन्हें आठ टांके लगे थे लेकिन फिर भी कोहली ने सेंचुरी बनाई थी।
18 नंबर की जर्सी से खास संबंध
मालूम हो कि कोहली हमेशा 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं इसके पीछे एक बहुत गहरा संबंध है। एक इंटरव्यू में कोहली ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंनें कहा कि ये नंबर बहुत टचिंग है मेरे लिए क्योंकि साल 2006 में 18 दिसंबर को मेरे पिता जी का निधन हो गया था। उनके अंतिम वक्त में मैं उनके साथ नहीं था, पापा नहीं चाहते थे कि मुझे उनकी बीमारी के बारे में पता चले क्योंकि मैं एक मैच खेलने गया था। ये नंबर मुझे उनके मेरे आस-पास रहने का एहसास कराता है इसलिए ये मेरे जीवन का हिस्सा है।'
'अब इसे इत्तफाक कह लीजिए या फिर कुछ और, मैंने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, तब मुझे जो जर्सी मिली थी, उसका नंबर भी 18 था, यहां तक कि जब मैंने भारत के लिए डेब्यू किया तो मुझे 18 नंबर की जर्सी ही ऑफर हुई। तब से ही 18 नंबर मेरी लाइफ का जरूरी हिस्सा है।'












Click it and Unblock the Notifications