गेंदबाजों को हथेली पर रखकर बैटिंग करने वाले जीनियस हैं सूर्यकुमार यादव, मूडी बोले- उनको बॉलिंग करना है असंभव

Suryakumar Yadav Batting: टॉम मूडी का कहना है सूर्यकुमार यादव को गेंदबाजी करना असंभव है क्योंकि वे गेंदबाजों को अपनी हथेली पर रखकर चलते हैं और फील्डिंग के साथ-साथ विपक्षी कप्तान के दिमाग में भी खलबली मचा देते हैं।

 suryakumar yadav

IPL 2023 in Hindi: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जब T20 फॉर्मेट में बल्लेबाजी करते हैं और अपनी पूरी लय में होते हैं तो उन्हें रोकना नामुमकिन ही साबित होता है। उन्होंने एक बार फिर से यह बात साबित करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली।

इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हरा दिया और अंक तालिका में भी तीसरा स्थान हासिल कर लिया जो उनके प्लेऑफ में जाने के लिए बहुत जरूरी भी है।

सूर्यकुमार यादव के लिए जीनियस के सिवा शब्द नहीं-

मुंबई इंडियंस की टीम अब पहले के मुकाबले थोड़ी बेहतर दिखाई दे रही है तो उसका कारण सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन फॉर्म है। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी ने सूर्यकुमार यादव को विशुद्ध जीनियस बताया है और कहा है कि वह गेंदबाजों को उस तरह से चलाते हैं जैसा वे चाहते हैं।

यादव ने अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के जड़े। उन्होंने मुंबई की पारी की अंतिम गेंद पर अपना पहला आईपीएल शतक लगाया जिसको देखकर बिल्कुल मूडी बिल्कुल सम्मोहित हो गए हैं

मूडी ने कहा, "जीनियस! सूर्यकुमार यादव की बैटिंग को इस फॉर्मेट में आप केवल इसी तरह से बता सकते हो। आप प्योर जीनियस हैं। जिस तरीके से वे फील्डिंग के साथ छेड़छाड़ करते हैं, जिस तरह से गेंदबाजों को चलाते हैं, जिस तरह से उन पर प्रैशर डालते हैं और विपक्षी कप्तान के अंदर हलचल पैदा करते हैं। वह एक प्योर जीनियस ही हैं।"

गेंदबाजों को अपनी हथेली पर रखते हैं-

मूडी कहते हैं कि, सूर्यकुमार यादव गेंदबाजों को अपनी हथेलियों पर रखते हैं। उनके अंतिम छक्के को देखोगे तो गेंदबाज (अल्जारी जोसेफ) भी कहीं ना कहीं जानता था कि वह शायद इसको स्वीप कर सकते हैं। इसके बावजूद यादव ने वही काम करके दिखाया और मिड ऑफ पर छक्का मार दिया। उनके पास हर तरह की गेंदों के लिए बहुत सारे शॉट हैं। उनको गेंदबाजी करना लगभग असंभव है।

बता दें सूर्यकुमार यादव ने भी इसको अपनी बेस्ट टी20 पारी बताया है। स्काई को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। साथ ही मुंबई इंडियंस पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने आईपीएल में गुजरात टाइटंस को दो बार हराया है।

सूर्यकुमार यादव इस सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में भी आ गए हैं जहां वे 12 मैचों की 12 पारियों में 43.55 की औसत के साथ 479 रन बना चुके हैं। टॉप फाइव में मौजूद सभी बल्लेबाजों में सूर्य कुमार का स्ट्राइक रेट (190.84) सबसे ज्यादा है। वे अब डुप्लेसिस और यशस्वी जायसवाल के बाद नंबर तीन पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+