IPL 2023: आईपीएल के ये रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूट पाएंगे, गेल-कोहली टॉप पर
IPL 2023: आईपीएल में बने इन कीर्तिमानों को तोड़ना फ़िलहाल मुश्किल दिखाई दे रहा है। नए सीजन में भी इनको तोड़ पाना आसान काम नहीं होगा।

IPL 2023: साल 2008 में शुरू हुआ आईपीएल 15 सालों का सफर तय कर चुका है और इस दौरान कई बड़ी घटनाएं इस लीग में देखने को मिलीं। फैन्स को आईपीएल ने कई सारी यादें दी हैं और यही वजह है कि लीग का हर साल बेसब्री से इंतजार भी रहता है। इसमें बनने वाले रिकॉर्ड खास होते हैं। बल्लेबाजों के कीर्तिमान देखने के लिए दर्शक लालायित रहते हैं। कुछ मौके ऐसे आते हैं, जब चौंकाने वाले रिकॉर्ड बन जाते हैं। इतने सालों के सफर में आईपीएल के कुछ ऐसे कीर्तिमान रहे हैं जो अब तक नहीं टूट पाये हैं और इनको आगे भी तोड़ पाना मुश्किल होगा।

एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत रनों का रिकॉर्ड
यूनिवर्स बॉस और टी20 के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल क्रिस गेल ने आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में क्रिस गेल के सामने जो भी गेंदबाज आया, उन्होंने उसे धो दिया। गेल ने 13 चौके और 17 गगनचुम्बी छक्के जमाए। आरसीबी ने इस शतकीय पारी की बदौलत स्कोरबोर्ड पर 263 रनों का स्कोर लगा दिया। यह कीर्तिमान आज भी कायम है। गेल का रिकॉर्ड आगामी सीजन में भी टूटना मुश्किल लग रहा है।

लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का कीर्तिमान
आईपीएल में तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स है। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने दो बार खिताबी जीत दर्ज की है। साल 2014 में इस टीम ने खिताबी जीत दर्ज की थी। इस सीजन लगातार 9 मुकाबले जीतने के बाद केकेआर ने अगले वर्ष साल 2015 में भी पहला मैच जीता था। इस तरह लगातार दस मुकाबले जीतने का कीर्तिमान केकेआर ने अपने नाम कर लिया। गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने 2014 में खिताब हासिल किया था। अभी तक यह रिकॉर्ड अन्य किसी टीम ने नहीं तोड़ा है।

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज
इस मामले में विराट कोहली का नाम आता है। कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान है। 2022 के आईपीएल में जोस बटलर ने उनके रनों का पीछा किया था लेकिन उस आंकड़े को पाने में नाकाम रहे थे। कोहली ने वर्ष 2016 में खेले गए आईपीएल में कुल 16 मुकाबलों में 973 रन अपने नाम किये थे। उन्होंने 4 शतकीय पारियां खेली। विराट कोहली का एक कैलेंडर वर्ष में बनाया यह आईपीएल रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है। उस समय कोहली अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में थे।

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान दो बल्लेबाजों का नाम शामिल है। क्रिस गेल और रविन्द्र जडेजा के नाम यह रिकॉर्ड है। दोनों ने 37-37 रन बनाये हैं। साल 2011 में कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ प्रशांत परमेश्वरन के खिलाफ उन्होंने ये रन बनाये थे। हर्षल पटेल ने के खिलाफ जडेजा ने 37 रन जड़े थे। साल 2021 के आईपीएल में जडेजा ने यह कारनाम किया था। उनका यह रिकॉर्ड शायद आने वाले समय में कोई नहीं तोड़ पायेगा।












Click it and Unblock the Notifications