IPL 2023: जोस बटलर पहले ही मैच में बने बॉस, SRH के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

SRH vs RR, 4th Match, Indian Premier League 2023: आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में जोस बटलर का नाम भी आता है। जोस बटलर पिछले कई सीजन से राजस्थान रॉयल्स को ताबड़तोड़ शुरुआत दिला रहे हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में भी उन्होंने धमाकेदार अंदाज में आईपीएल की शुरुआत की है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जोस बटलर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। जोस बटलर की पारी के कारण राजस्थान हैदराबाद के खिलाफ एक बड़े स्कोर बनाने की तरफ है।
जोस बटलर ने जड़ा अर्धशतक
आईपीएल के इस सीजन पहली बार खेलते हुए जोस बटलर ने 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। दोनों ही खिलाड़ी हैदराबाद के गेंदबाजों पर हावी नजर आए। जोस बटलर के सामने हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका।
अर्धशतक जड़ने के बाद लौटे पवेलियन
जोस बटलर ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। बटलर की तूफानी पारी की वजह से राजस्थान की टीम पावरप्ले में 93 रन बनाने में सफल रही। जोस बटलर 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हो गए। 85 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा। अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया। जोस की इस पारी की तारीफ फैंस भी सोशल मीडिया पर दिल खोलकर कर रहे हैं।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडीक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), उमरान मलिक, आदिल राशिद, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), टी नटराजन, फजलहक फारूकी।












Click it and Unblock the Notifications