IPL 2023: श्रेयस अय्यर नहीं तो कौन? इस सीजन शाहरुख खान की टीम को मिलेगा नया कप्तान, जानें नाम!

Kolkata Knight Riders captain: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders captain: दो बार आईपीएल की ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली केकेआर की टीम इस सीजन भी अपना दमखम दिखाने को बेताब होगी। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल शुरू होने से पहले एक बुरी खबर मिली है। पिछले सीजन टीम की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर की जगह अब टीम नए कप्तान की तलाश में है।

ठाकुर या नरेन को मिल सकती है जिम्मेदारी

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के 16वें सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जल्द ही केकेआर अपने नए कप्तान की घोषणा कर सकती है। कप्तानी की रेस में शार्दुल ठाकुर का नाम सबसे आगे हैं। केकेआर की टीम ने शार्दुल ठाकुर को दिल्ली की टीम से इस सीजन ट्रेड किया था। दिल्ली की टीम ने शार्दुल को 10 करोड़ 75 लाख में साल 2022 मेगा ऑक्शन में खरीदने का काम किया था। दिल्ली की तरफ से शार्दुल का पिछला सीजन बेहद साधारण रहा था।

नरेन के नाम पर भी हो रही है चर्चा

लंबे समय से केकेआर के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन को भी टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 148 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.13 के औसत से 152 विकेट ले लिए हैं। वह केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। केकेआर को एक अप्रैल को अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। केकेआर की टीम ने मिनी ऑक्शन में कई मैच विनर खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है।

आईपीएल 2023 के लिए ऐसी है केकेआर की टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम- श्रेयस अय्यर (चोटिल के कारण बाहर), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोड़ा , सुयश शर्मा, डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, शाकिब अल हसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+