सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को दी IPL से ब्रेक लेने की सलाह, अब चमत्कार ही कर सकता है MI का बेड़ापार

रोहित शर्मा की बैटिंग देखने के बाद गावस्कर को लगता है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान को अब ब्रेक की जररूत है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को देखते हुए ये और भी ज्यादा जरूरी है।

ipl 2023 Rohit Sharma

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार तीन मैच जीतने के बाद एक बड़ी उम्मीद जताई जगाई थी लेकिन इसके बाद वे लगातार दो मैच हार गए और अब ऐसा लगता है कि एक बार फिर यह टीम प्लेऑफ के लिए शायद ही जगह बना पाए।

मुंबई की टीम के साथ कई समस्याएं हैं जिसमें उनकी ओपनिंग जोड़ी द्वारा बढ़िया शुरुआत ना देना और डेथ ओवर में घटिया बॉलिंग सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है। रोहित शर्मा के पास बिल्कुल भी कंसिस्टेंसी नहीं है और ईशान किशन भी उभरते हुए खिलाड़ी नहीं लगते हैं।

सूर्यकुमार यादव की फॉर्म आई-गई टाइप है और निचले क्रम पर टिम डेविड की फिनिशिंग भी कोई फिक्स नहीं है। जोफ्रा आर्चर की चोट ने गेंदबाजी में और समस्याएं पैदा की हैं। कुल मिलाकर यह टीम अपने शानदार इतिहास की बस छाया मात्र ही होकर रह गई है।

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि रोहित शर्मा को क्रिकेट से ब्रेक ले लेना चाहिए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 55 रनों की हार के बाद सनी ने ये बात कहीं। रोहित दबाव में एक बार फिर परफॉर्म करने में विफल रहे।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट से बात करते हुए कहा, "मैं मुंबई इंडियंस की बैटिंग में कुछ बदलाव देखना चाहूंगा। ईमानदारी से मैं कहूंगा कि रोहित शर्मा को कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहिए और अपने आपको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तैयार रखना चाहिए।"

Recommended Video

    IPL 2023: Mumbai Indians की करारी हार, 200 से ज्यादा चेस में टीम की बुरी हालत | वनइंडिया हिंदी

    गावस्कर ने कहा, "रोहित आईपीएल में बाद के कुछ मैचों में आ सकते हैं लेकिन अभी उन्हें तरोताजा होने के लिए ब्रेक लेना चाहिए। गावस्कर कहते हैं कि रोहित शर्मा पहले से ही उलझे लग रहे है। हो सकता है इस समय वे डब्ल्यूटीपी फाइनल के बारे में सोच रहे हो। मुझे नहीं पता।"

    "लेकिन मुझे विश्वास है कि इस समय उनको थोड़े ब्रेक की जरूरत है। वह आखिर के तीन चार मैचों में वापस आ सकते हैं ताकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में तरोताजा रहें।"

    हालांकि मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों को देखते हुए सुनील गावस्कर को लगता है कि अब एक बहुत ही असाधारण किस्म का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस को अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा सकता है।

    गावस्कर कहते हैं कि, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना अब उनके लिए चमत्कार जैसा ही है। जिस तरह से वह खेल रहे हैं वह नंबर चार पर भी फिनिश कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए उनको एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्रिकेट खेलना पड़ेगा।

    देखते हैं मुंबई इंडियंस की टीम कितना सफर तय करती है क्योंकि उनका अगला मुकाबला मुंबई में ही खेलना है जो वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+