दामाद केएल राहुल के चोटिल होने पर छलका सुनील शेट्टी का दर्द, WTC से बाहर होने पर कही यह बात
Suniel Shetty On Son-In-Law KL Rahul: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण आईपीएल 2023 के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

KL Rahul missing IPL and World Test Championship due to injury: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल मैच में फील्डिंग करने के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल की चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा।
केएल राहुल हुए बाहर: केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर खुद को लेकर एक बड़ी अपडेट दी थी। केएल राहुल ने बताया कि चोट के कारण वह आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद केएल राहुल के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी: केएल राहुल के ससुर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने उनकी हेल्थ को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि 9 मई यानी आज राहुल की सर्जरी होगी। केएल राहुल की सर्जरी सफल होने के लिए उन्होंने फैंस से दुआ भी मांगी। मैच के दौरान राहुल को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके कारण वह आईपीएल से बाहर हो गए थे।
सुनील शेट्टी ने WTC पर कही यह बात: केएल राहुल के बाहर होने पर सुनील शेट्टी ने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में यह किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए मौका हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता है। शेट्टी ने राहुल की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। इसके साथ ही उनकी दमदार वापसी का भरोसा भी दिलाया।
ईशान किशन को मिला मौका: केएल राहुल के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल से बाहर होने के बाद ईशान किशन को टीम में जगह दी गई है। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में डेब्यू कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला अगले महीने जून में लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
बुमराह, अय्यर और पंत भी बाहर: केएल राहुल से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत भी चोट के कारण आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुके हैं। भारतीय टीम अपने इन मैच विनर खिलाड़ियों के बिना ही ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में भिड़ने के लिए मैदान पर उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications