IPL 2023: नीलामी में अनसोल्ड रहने के बावजूद स्टीव स्मिथ की आईपीएल में एंट्री! अब निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2023 Steve Smith: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रह गए थे। जिसके बाद मिनी ऑक्शन में नीलामी के लिए उन्होंने अपना नाम नहीं दिया था।

IPL 2023

Steve Smith commentator: ऑस्ट्रेलिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे सीरीज में मात दी है। पैट कमिंस की गैर- मौजूदगी में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया। उन्होंने अपनी कप्तानी में पहले तो तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल की। इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से भारत को पटखनी दी थी। इसके बाद चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब भी रही।

स्टीव स्मिथ करेंगे कमेंट्री

आईपीएल 2023 में स्टीव स्मिथ मैच की कमेंट्री करते दिखाई देंगे। स्टीव स्मिथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस को दी है। स्मिथ वीडियो में कह रहे हैं कि मैं आईपीएल 2023 में एक नए अंदाज में आ रहा हूं। यह बिल्कुल सही है मैं एक जोश से भरी टीम में शामिल हो रहा हूं। स्टीव स्मिथ ने लंबे समय तक आईपीएल में बतौर कप्तान खेलने का काम किया है। उनकी कप्तानी में राजस्थान और पुणे का प्रदर्शन शानदार रहा है।

इन टीमों के लिए खेल चुके हैं स्मिथ

स्टीव स्मिथ आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। पुणे वारियर्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए स्मिथ बल्ले से धमाका कर चुके हैं। स्मिथ ने 103 आईपीएल मैच खेले हैं, इस दौरान उनके नाम 2485 रन दर्ज हैं। उन्होंने आईपीएल में एक शतक भी लगाया। इतना ही नहीं स्टीव स्मिथ आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+