SRH vs RCB: हैदराबाद में कैसा रहेगा आज पिच और मौसम का मिजाज, आरसीबी के लिए बेहद अहम मुकाबला

Weather and Pitch Report in Hindi: आज के मुकाबले में कैसा होगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और हैदराबाद के मौसम का मिजाज

IPL 2023 SRH vs RCB Pitch and Weather

IPL 2023 SRH vs DC Match: आईपीएल 2023 मैच नंबर 64 में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ मुकाबला करने जा रही है।

सनराइजर्स जहां पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं तो वहीं आरसीबी के लिए यह बहुत ही अहम मैच है। आरसीबी की टीम ने अभी लीग खुद को बनाए रखा है क्योंकि उन्होंने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से रौंदकर सबको चौकाते हुए अपने रन रेट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की थी।

आरसीबी की टीम के 12 मैचों में 12 ही अंक है और वे आज का मैच निश्चित तौर पर जीतने के लिए ही देख रहे होंगे लेकिन उन्हें हैदराबाद से बचने की कोशिश करनी होगी जो दिल्ली कैपिटल्स की तरह अब हर मैच दबाव मुक्त होकर खेलना चाहेंगे।

पिच की बात करें तो यहां इस सीजन में पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन का रहा है और 6 में से चार मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यह पिच बल्लेबाजों की मदद के लिए जानी जाती है। हालांकि स्पिनर भी यहां अपना काम कमाल दिखा सकते हैं।

पिछले सप्ताह यहां सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के मुकाबले में कुणाल पांड्या और अमित मिश्रा जैसे स्पिनरों ने बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया था। इस मैदान पर अब तक हुए 70 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ 31 बार जीत आई है और दूसरी बार बैटिंग करते हुए 39 मौकों पर जीत आई है।

मौसम की बात करें तो दिन गर्म और उमस भरा रहेगा जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा जो मैच की टाइमिंग 7:00 से 11:00 के बीच में 31 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। बारिश के कोई चांस नहीं है। तो मौसम मुकाबले में किसी तरह की रुकावट नहीं डालेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+