SRH vs RCB: कोहली ने शतक जड़ तोड़े एक साथ कई रिकॉर्ड, खिलाड़ियों ने भी सम्मान में झुकाया सिर

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore: हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की जीत में विराट कोहली का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore

SRH vs RCB, 65th Match, Indian Premier League 2023: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में विराट कोहली ने आईपीएल करियर का अपना छठा शतक जड़ आरसीबी को जीत दिला दी। हैदराबाद को आठ विकेट से हराने के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को एक नई उड़ान दे दी है।

कोहली ने जड़ा शतक: विराट कोहली ने 62 गेंद में अपना शतक पूरा किया और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, शतक लगाने के तुरंत ही अगली गेंद पर वह पवेलियन लौट गए। कोहली ने 63 गेंद में 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और चार छक्के लगाए। यह आईपीएल में उनका छठा शतक है। आईपीएल में चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक निकला है। कोहली का शतक देख ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों ने उनके सम्मान में अपना सिर झुका लिया।

कर ली क्रिस गेल की बराबरी: आईपीएल में सबसे अधिक 6 शतक लगाने का रिक़ॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आज ही के दिन यानी 18 मई को विराट कोहली ने साल 2016 के दौरान भी आईपीएल में शतक लगाया था।

तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड: विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। आरसीबी की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ने 7500 रन पूरे किए। इसके अलावा आईपीएल 2023 में उन्होंने अपने 500 रन भी पूरे कर लिए। आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले विराट कोहली बने। चेज करते हुए भी सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम किया।

8 विकेट से जीता मैच: विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 172 से रनों की साझेदारी हुई। ये इस सीजन किसी भी विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। कोहली और प्लेसिस के सामने हैदराबाद के गेंदबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। कोहली ने 100 तो वहीं फाफ ने 71 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर 8 विकेट से मैच आरसीबी की झोली में डाल दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+