IPL 2023 SRH vs PBKS: आज के मुकाबले में ये तीन बल्लेबाज बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन
SRH vs PBKS: आईपीएल 2023 में आज 14वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने जा रहा है। ये मुकाबला सनराइजर्स के घरेलू मैदान पर होगा। पंजाब की टीम जहां बढ़िया फॉर्म में है तो हैदराबाद ने अभी खाता नहीं खोला है।

SRH vs PBKS Kaun Hoga Best Batter: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के चौथे मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला करेगी। एसआरएच अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेलने जा रहे हैं। पंजाब किंग्स की टीम यहां बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने अपने दोनों मैच जीते हैं तो वहीं सनराइजर्स ने दोनों मुकाबले हारे हैं।
1. आज के मैच में अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो शिखर धवन बाजी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। धवन ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 56 गेंदों पर नाबाद 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। धवन अपनी पारी को एंकर करते हैं और वे आज भी अपनी टीम के लिए काफी अहम साबित होने जा रहे हैं।
2. सनराइजर्स हैदराबाद टीम में मयंक अग्रवाल अपनी रन वापसी कर सकते हैं। मयंक को सनराइजर्स ने अच्छी रकम में खरीदा है और उनको अपने प्रदर्शन से उस कीमत का भुगतान भी करना है। वे एक जुझारू खिलाड़ी हैं जो ओपनिंग में टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। पिछले मैच में वे क्रुणाल की बढ़िया गेंदबाजी के चलते 8 ही रन बना पाए थे।
3. तीसरे नंबर पर ऐडन मार्क्रम होंगे जो पिछले मैच में कप्तानी करने के लिए आए थे लेकिन गोल्डन डक का शिकार हो गए। ये कप्तान वैसे अच्छी फॉर्म में है लेकिन पिछले मैच में उनके लिए कुणाल पांड्या एक दुर्भाग्य लेकर आए थे। आज के मैच में सनराइजर्स का यह कप्तान अपनी पारी को आगे बढ़ाना चाहेगा। वे सेट होते हैं तो लंबी बैटिंग कर सकते हैं।
Recommended Video

कब होगा मैच- SRH vs PBKS का ये मुकाबला आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा
कहा होगा आज का मैच- एसआरएच vs पीबीकेएस मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में होगा
कहां देखें PBKS vs SRH मैच- ये मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा में फ्री में देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications