SRH vs KKR, Toss: हैदराबाद के खिलाफ केकेआर ने चुनी बल्लेबाजी, मैच विनर की वापसी, जानें प्लेइंग 11

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, Toss Updates: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हैदराबाद की टीम जीत हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है।

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders

SRH vs KKR, 47th Match, Indian Premier League 2023: हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जेसन रॉय की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा बैभव अरोड़ा को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

केकेआर की टीम मजबूत: केकेआर के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। इस सीजन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। केकेआर को 9 में से 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। रहमानुल्लाह गुरबाज ने केकेआर के लिए पिछले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा रिंकू सिंह और जेसन रॉय के बल्ले से भी रन निकले हैं।

हैदरबाद को जीत की जरूरत: केकेआर की तरह हैदराबाद का भी सीजन अब तक फीका रहा है। टीम को आठ मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी समस्या रही है। मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाज टीम के लिए लगातार रन नहीं बना पा रहे हैं।

केकेआर का पलड़ा भारी: आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बार जीत केकेआर की हुई है। केकेआर ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम को कुल 9 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: फैंस फ्री में इस मुकाबले का मजा उठा सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला शाम 7:30 पर शुरू होगा जिसको आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं।

सनराइजर्स हैदरबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन।

कोलकाता नाइटराइडर्स: नीतिश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, बैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, सुयश शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+