SRH vs KKR: हैदराबाद के खिलाफ आग उगलता है नीतीश राणा का बल्ला, अब तक बना चुके हैं 537 रन, ऐसा है रिकॉर्ड
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी खेलने का काम किया है।

SRH vs KKR, 47th Match, Indian Premier League 2023:राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने जबरदस्त शुरुआत की। मार्को जानसेन ने एक ओवर में दो विकेट झटककर केकेआर को बड़ी सफलताएं दलाई। केकेआर के बल्लेबाज पावरप्ले में बड़ा स्कोर नहीं बना सके।
राणा ने रचा इतिहास: नीतीश राणा केकेआर के लिए दो हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में नंबर वन पर गौतम गंभीर हैं जिनके नाम सबसे अधिक 3035 रन है। दूसरे नंबर पर रॉबिन उथप्पा का नाम है जिन्होंने 2439 रन बनाए हैं। वहीं अब 2019 रन के साथ चौथे नंबर पर नीतीश राणा आ गए हैं।
राणा-रिंकू ने संभाली पारी: नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने कोलकाता की पारी को बीच के ओवरों में संभालने का काम किया। 35 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद केकेआर की बल्लेबाजी संघर्ष कर रही थी। ऐसे में नीतीश राणा ने एक छोर से बड़े शॉट्स लगाकर टीम के रन रेट को बनाए रखा। राणा इस दौरान अपना अर्धशतक लगाने से चूक गए।
राणा और रिंकू ने 50 से अधिक रनों की साझेदारी: बेहद कम स्कोर पर 3 विकेट गंवाने वाली केकेआर की पारी को नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने एक नई दिशा देने का काम किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी निभाई। जिसकी बदौलत हैदराबाद के सामने केकेआर ने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
राणा ने बनाए 42 रन: कप्तान नीतीश राणा 31 गेंद में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने अपनी ही गेंद पर राणा का शानदार कैच पकड़ने का काम किया। राणा के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
रसेल ने बनाए 24 रन: विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल 15 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। मयंक मार्कंडे ने एक बेहतरीन गेंद पर आंद्रे रसेल को कैच आउट करा पवेलियन भेजने का काम किया। रसेल के आउट होने के बाद सुनील नरेन भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।
टॉप ऑर्डर फ्लॉप: केकेआर के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे। मार्को जानसेन ने रहमनुल्लाह गुरबाज को अपने पहले ही ओवर में आउट किया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर चार गेंद पर सात रन बनाकर विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन को कैच थमा बैठे। कोलकाता को तीसरा झटका जेसन रॉय के रूप में लगा। वह 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए।
हैदराबाद के खिलाफ राणा बना चुके हैं 537 रन
45(36)
9(11)
18(16)
7(5)
22(16)
68(47)
11(11)
26(13)
29(20)
80(56)
25(33)
54(36)
26(16)
75(41)
42(31)












Click it and Unblock the Notifications