IPL 2023: आईपीएल शुरू होने से पहले ही फैंस को बड़ा झटका, यहां के लोग नहीं देख पाएंगे लाइव मैच, जानें वजह

IPL 2023 live streaming: आईपीएल 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप पर नहीं की जाएगी। इसके लिए फैंस को अपने फोन पर जियो टीवी ऐप इंस्टॉल करना होगा।

IPL 2023

IPL 2023 live streaming Updates: आईपीएल का 16वां सीजन एक बार फिर पुराने तरीके से शुरू होने जा रहा है। लंबे समय बाद भारत के अधिकतर मैदानों पर आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है। सभी टीमें लीग राउंड में सात होम मैच और सात अवे मैच खेलेंगी। ऐसे में फैंस अपनी टीमों को खुद के शहर में भी देख सकेंगे। स्टेडियम में बड़ी तादाद में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए पहुंचेंगे।

मोबाइल पर फ्री में देख सकेंगे मैच

इस सीजन आईपीएल के सभी मुकाबलों को फ्री में देखा जा सकता है। जियो सिनेमा ऐप पर आईपीएल के सभी मैचों को फ्री में दिखाया जाएगा। हालांकि, आईपीएल मैचों के टीवी प्रसारण के अधिकार को स्टार नेटवर्क ने साल 2023 से 2027 के लिए खरीदा है। जियो सिनेमा इस साल 4K फीड, मल्टी-लैंग्वेज और मल्टी-कैम प्रेजेंटेशन, स्टैट्स पैक के माध्यम से इंटरएक्टिविटी और 700 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए प्ले अलॉन्ग फीचर की पेशकश करेगा ऐसे में फैंस इस सीजन लाइव मुकाबलों को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

यहां के फैंस के लिए बुरी खबर

साउथ अफ्रीका फैंस को आईपीएल शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। आईपीएल के सभी टीमों में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी मौजूद हैं। हैदराबाद टीम की कप्तानी एडन मार्करम करते नजर आएंगे। लेकिन साउथ अफ्रीका में रहने वाले क्रिकेट फैंस को आईपीएल शुरू होने से पहले ही बुरी खबर मिली है। अफ्रीका के सुपरस्पोर्ट के साथ वायकॉम 18 का करार नहीं है। इतने सालों में पहली बार ऐसा होगा कि साउथ अफ्रीका में आईपीएल का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा।

जानिए किस देश में कहां देख सकते हैं मैच

भारत- स्टार स्पोर्ट्स, जियो सिनेमा
यूनाइटेड किंगडम- स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट, स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट
यूनाइटेड स्टेट्स- विलो टीवी
ऑस्ट्रेलिया- फॉक्स स्पोर्ट्स
मिडिल ईस्ट- टाइम्स इंटरनेट
पाकिस्तान- यप टीवी
न्यूजीलैंड- स्काई स्पोर्ट
कैरेबियन- फ्लो स्पोर्ट्स
कनाडा- विलो टीवी
बांग्लादेश- गाजी टीवी
अफगानिस्तान- एरियाना टेलीविजन नेटवर्क
नेपाल- स्टार स्पोर्ट्स, यप टीवी
श्रीलंका- स्टार स्पोर्ट्स, यप टीवी
मालदीव- स्टार स्पोर्ट्स, यूप टीवी
सिंगापुर- स्टारहब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+