शुभमन गिल गैंगस्टर बनना चाहते थे, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

Shubman Gill ने एक विज्ञापन के दौरान कुछ अहम बातों का खुलासा किया है, अपनी ट्रेनिंग को लेकर भी उन्होंने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Shubman Gill

Shubman Gill: आईपीएल के पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था। गुजरात को चैम्पियन बनाने में जिन खिलाड़ियों का योगदान था, उनमें गिल का नाम भी आता है। नए सीजन की तैयारियां काफी जोरों पर हैं और गिल भी एक बार फिर से खेलने के लिए तत्पर हैं। इस बीच कुछ विज्ञापन शूट भी चल रहे हैं। प्लेइंग इलेवन चुनकर पैसे जीतने का मौका देने वाली एक कम्पनी के विज्ञापन में गिल ने करियर से जुड़ी कुछ बड़ी बातों का जिक्र किया है।

गिल ने दिया हैरान करने वाला जवाब

अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो में गिल ने कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। ट्रेनिगं के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा कि मैं 2 घंटे जिम में बिताने के बाद 3 से 4 घंटे प्रैक्टिस करता हूं। गिल से बचपन का सपना पूछा गया तो उन्होंने मजाक में एक चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जहाँ तक मुझे याद है, मैं एक गैंगस्टर बनना चाहता था। फिर तुरंत उन्होंने कहा मेरा मतलब है कि क्रिकेटर। यह उन्होंने मस्ती में कहा था।

पसंदीदा क्रिकेटिंग शॉट में गिल को पसंद है पुल

गिल से जब उनके पसंदीदा क्रिकेटिंग शॉट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पुल शॉट का नाम लिया। इसके अलावा उन्होंने छुट्टियों के लिए इटली, कश्मीर और दक्षिण अमेरिका का नाम लिया। क्रिकेट के अलावा गिल को फुटबॉल, टेनिस और बास्केटबॉल पसंद है। जिन क्रिकेटरों को देखकर गिल बड़े हुए, उनमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली आते हैं। दोनों क्रिकेटर गिल को पसंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैच के बाद उनको ठन्डे पानी से नहाना पसंद है।

इस समय शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में हैं

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल में गुजरात के लिए खेलते हुए शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। गिल ने 16 मैचों में 483 रन बनाये थे। इस सीजन भी उनके बल्ले से ताबड़तोड़ रन आने की उम्मीद है। गिल ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+