IPL 2023: 'ये क्लास है बाबा' शुभमन गिल की 'बेस्ट आईपीएल पारी' के दीवाने हुए विराट कोहली, ऋषभ पंत

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभ्मन गिल ने अपनी ताजा पारी को सर्वश्रेष्ठ आईपीएल इनिंग करार दिया है। इस पारी पर विराट कोहली भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह सके और उन्होंने सोशल मीडिया पर गिल के लिए 'स्टार' पोस्ट किया है।

IPL 2023 Shubman Gill Century

Shubman Gill Best IPL Inning: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titnas) के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अपना तीसरा शतक लगाते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

26 मई की रात गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस सीजन के दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस की टीम 62 रनों से जीत गई जिसमें 60 गेंदों पर 129 रन बनाने वाले शुभमन को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

गिल की पारी इतनी शानदार थी कि उन्होंने सात चौके और 10 छक्के लगाए। उनकी बैटिंग के दम पर गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से 233 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। विराट कोहली जैसे दिग्गज भी इस पारी से सम्मोहित हुए बिना नहीं रह पाए हैं।

कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शतक लगाने के बाद सेलिब्रेट करते हुए शुभमन की फोटो पोस्ट की है और उसके ऊपर एक स्टार भी लगाया है। इतना ही नहीं ऋषभ पंत और नितीश राणा ने भी गिल की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

IPL 2023 Shubman Gill Century

पंत ने गिल को टैग करते हुए एक स्क्रीनशॉट लिया जिसमें गिल शतक लगाकर दर्शकों की ओर सेलिब्रेशन कर रहे हैं और इस पर लिखा- क्लास बाबा। केकेआर के कप्तान नितीश राणा कहते हैं- जब भी कोई मुझसे पूछता है कि GOAT क्या होता है तो मैं उसे शुभमन को दिखा देता हूं।

गिल की पारी कई मायने में खास रही क्योंकि यह उनका पिछली चार पारियों में तीसरा शतक भी था और इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 800 प्लस रन स्कोर को भी पार कर लिया। गिल आईपीएल में ऑरेंज कैप हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनकी टीम को भी इस पारी के दम पर फाइनल का टिकट मिल गया।

इसलिए कोई हैरानी नहीं हुई जब गिल ने मैच के बाद इसे अपनी आईपीएल की अब तक की बेस्ट पारी बताया। गिल कहते हैं कि जब उन्होंने एक ओवर में 3 छक्के मारे तब उन्हें लगा कि यह उनका दिन हो सकता है और फिर उसी हिसाब से बल्लेबाजी करने लगे और विकेट भी बैटिंग के लिए बढ़िया था।

गिल ने आगे कहा, "पिछले सीजन में भी मैंने अच्छा किया था। एक बल्लेबाज के तौर पर जरूरी है कि आप खुद पर विश्वास रखो। मैं एक अच्छे इंटरनेशनल सीजन से भी आ रहा हूं। जब मैं अच्छी शुरुआत करता हूं तो मुझे विश्वास होता है कि मैं बढ़िया स्कोर कर सकता हूं।"

"पिछले साल वेस्टइंडीज के टूर पर मुझे लगा कि मैंने गियर शिफ्ट किया है। पिछले साल आईपीएल में मैं चोटिल हो गया था लेकिन अपने गेम पर लगातार काम करता रहा हूं। मैंने कुछ जगह सुधार किया है और टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे से पहले कुछ तकनीकी चेंज भी किए थे। मुझे लगता है यह मेरी अभी तक कि आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ पारी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+