IPL 2023: शिमरोन हेटमायर से उलझे सैम करन, फिर बल्ला लेकर पीछे पड़ गया बल्लेबाज
IPL in Hindi: सैम करन ने हेटमायर से उलझने के बाद खुद के लिए ही आफत मोल ले ली। ये बल्लेबाज अपने कॉमिक अंदाज में बदला लेता हुए नजर आया।

IPL 2023 Verbal Spat in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम किसी तरह से प्लेऑफ की रेस में बची हुई है। राजस्थान की टीम ने 19 मई की रात पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 4 विकेट से मात देकर 14 मैचों में सात जीत, सात हार के साथ 14 अंक जुटाए हुए हैं।
आरआर के लिए आगे की डगर अभी भी बहुत ही मुश्किल है लेकिन कल होने वाले मैचों के रिजल्ट आने तक वह प्लेऑफ के समीकरण में बने हुए हैं। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे जिसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर यह टारगेट हासिल कर लिया।
टारगेट को चेज करने में काफी नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिले जिसमें सैम करन (Sam Curran) और सिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) के मामले काफी चर्चित रहे। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज बल्लेबाज ने 28 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली और एक बार फिर से अपनी टीम के लिए बढ़िया काम किया।
हेटमायर और पंजाब किंग्स के सैम करन के बीच झगड़ा राजस्थान रॉयल्स की पारी के 17वें ओवर में शुरू हुआ जब गेंदबाज ने विकेट के पीछे बल्लेबाज के आउट होने की अपील की जिसको हेटमायर ने रिव्यू किया और फैसला बल्लेबाज के पक्ष में गया।
इस दौरान सैम करन और हेटमायर को आपस में एक दूसरे को कुछ शब्द कहते कहते हुए सुना गया। दोनों एक दूसरे के पास से गुजरे और एक-दूसरे पर छींटाकशी की। मामला यहीं पर ही खत्म नहीं हुआ क्योंकि इसके बाद सैम अपना चौथा ओवर फेंकने के लिए आए।
इस ओवर की पहली गेंद पर ही हेटमायर ने स्टाइलिश चौका मारा। चौक मारते हुए उन्होंने अपने कंधे पर बल्ला रखा और उसी स्टाइल में भागते हुए सैम करन के चारों ओर घूमकर एक चक्कर लगाया। यह हेटमायर का सैम करन को दिया गया जवाब था।
हालांकि अंतिम हंसी सैम के हिस्से ही लिखी थी क्योंकि हेटमायर ने फिर से वैसे ही शॉट लगाने की कोशिश की और शिखर धवन ने बहुत ही शानदार कैच पकड़ा। इसका भी रिव्यू हुआ था लेकिन पंजाब के कप्तान ने सुरक्षित तरीके से अपने हाथों में ले लिया था।
हिटमायर ने हिट पारी खेली तो अंग्रेज तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट लिया। जब जब हेटमायर चले हैं तब तब इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने टीम की नैया पार लगाई उन्हें इस सीजन की खोज कहा जायेगा।
इसके साथ ही पंजाब की टीम दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। पंजाब किंग्स ने 2014 में फाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी उसके बाद से यह टीम लगातार हार ही रही है।












Click it and Unblock the Notifications