RR vs RCB: दोनों टीमों के लिए कड़ा मुकाबला, कैसा रहेगा जयपुर में पिच और मौसम का मिजाज
RR vs RCB Match in Hindi: आईपीएल में आज राजस्थान का मुकाबला बेंगलुरु की टीम से है। कैसा रहेगा जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मौसम और पिच का मिजाज

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 60वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) से अपने होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में खेलने जा रही है। मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है।
राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपरजाइंट्स की ताजा जीत ने 5वे नंबर पर धकेल दिया है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम सातवें नंबर पर है। राजस्थान के लिए आज 13वां मैच होगा तो आरसीबी के लिए 12वां मैच है।
अगर आरसीबी आज जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वे राजस्थान से एक मैच कम खेलकर भी उनके बराबर 12 अंक जुटा लेंगे। जाहिर है मैच दोनों के लिए अहम है। देखते हैं आज के मुकाबले में पिच और मौसम की रिपोर्ट कैसी है।
पिच रिपोर्ट- जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काफी दिलचस्प है। यहां इस सीजन में हुए अभी तक सभी मुकाबले शाम में हुए हैं और यह पहला मैच है जो दिन में होगा। इस ग्राउंड पर अब तक चार मैच हो चुके हैं और पिच धीमी रहने की उम्मीद है।
इस सीजन में यहां अभी तक हुए मुकाबलों में 172 का औसत स्कोर बना है। इन 4 मुकाबलों में कप्तानों ने तीन बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है लेकिन केवल एक बार ही अपने स्कोर को डिफेंड करने में कामयाबी दर्ज हुई है।
साथ ही यह भी एक फैक्ट है कि आईपीएल के उन ग्राउंड में, जिनमें कम से कम 15 या उससे ज्यादा मैच हुए हैं, जयपुर का रन रेट सबसे धीमा है जो 7.92 का है।
मौसम- तापमान की बात करें तो जयपुर में काफी गर्मी पड़ रही है और दोपहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि शाम आते-आते इसमें गिरावट आएगी लेकिन खिलाड़ियों को शुरुआत तेज गर्मी में करनी होगी। अच्छी बात है कि पूरा मैच होगा क्योंकि बारिश के कोई चांस नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications