RR vs PBKS Match Prediction: 3 गेंदबाज आज उड़ाएंगे हवा में गिल्लियां, बल्लेबाज थर-थर कांपेंगे

RR vs PBKS Match: राजस्थान रॉयल्स के पास बेहतरीन गेंदबाजी है लेकिन पंजाब के गेंदबाज भी बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।

IPL 2023 RR vs PBKS

RR vs PBKS Bowlers Prediction: पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने हर विभाग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी अपना काम किया था। रॉयल्स का अगला मैच पंजाब किंग्स से है। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में केकेआर को डकवर्थ लुईस नियम से हराया था।

दोनों टीमों की तरफ से गेंदबाजी में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी ज्यादा मजबूत दिखाई देती है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसा ही देखने को मिला था। दोनों टीमों से तीन गेंदबाजों का जिक्र यहाँ किया गया है जो टॉप विकेट टेकर हो सकते हैं।

ट्रेंट बोल्ट
पिछले मुकाबले में बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी देखने को मिली थी। नई गेंद के साथ ट्रेंट बोल्ट ने धमाल किया था। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी वही धार देखने को मिल सकती है। ट्रेंट बोल्ट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को केकेआर के खिलाफ जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 3 विकट झटके थे। इस मुकाबले में भी अर्शदीप सिंह अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज बन सकते हैं। उनके पास बेस्ट गेंदबाज बनने की पूरी क्षमता है।

युजवेंद्र चहल
सनराइजर्स हैदराबाद को मैच हराने में सबसे बड़ा हाथ अगर किसी गेंदबाज का था, तो वह चहल हैं। उन्होंने चार विकेट लेते हुए हैदराबाद की बैटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी चहल की गेंदबाजी काफी अहम रहने वाली है। वह टॉप गेंदबाज बन सकते हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैच जयपुर के अलावा गुवाहाटी में भी हो रहे हैं। दो मैच गुवाहाटी में खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स के साथ भी कुछ यही स्थिति है। पंजाब किंग्स के दो मुकाबले हिमाचल के धर्मशाला में खेले जाएंगे। बाकी मैच मोहाली में खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+