RCB vs MI Playing 11: जानिए मुंबई और बैंगलोर मैच की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट, कैसी होगी टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इस दौरान वेदर रिपोर्ट से लेकर दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 की जानकारी यहां दी गई है।

IPL 2023, RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन का हर मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है। आज रविवार को क्रिकेट प्रेमियों को डबल हेडर देखने को मिलेगा, क्योंकि पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच है, जबकि सुपर संडे का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस का सामना करने जा रही है।
पिछले मुकाबले से सीख लेकर मैदान में उतरेगी मुंबई इंडियंस
आज के मुकाबले में जहां फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में बैंगलोर की टीम मुंबई के खिलाफ जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई के धुरंधर अपनी पुरानी चमक वापन लाने की हर संभव कोशिश करेंगे। पिछले आईपीएल में दोनों टीमों का एक बार आमना-सामना हुआ था, जिसमें बैंगलोर ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बैंगलोर पिछले वाले तेवर में नजर आएगा, या फिर मुंबई अपनी नई रणनीति से टीम को शिकस्त देने में कामयाब होगी।
एम चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट
छोटी बाउंड्री वाले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कई बड़े स्कोर दर्ज किए गए और यहां किसी भी स्कोर का आसानी से पीछा भी किया जा सकता है। यह मैदान छोटे मुकाबलों में बल्लेबाजी के किसी स्वर्ग से कम नहीं है, यह टी20 क्रिकेट में स्पिनरों के लिए सपोर्टिव है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है। हालांकि, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अधिक से अधिक रन बनाकर सामने वाली टीम पर दबाव भी बना सकती है। स्टेडियम पर हुए कुल मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मैच जीते हैं।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम वेदर रिपोर्ट
आज यानी 2 अप्रैल को मुंबई (Mumbai Indians) और बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। इस मैच के दौरान बेंगलुरू का मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक, आज शहर का तापमान 20 से 33 डीग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले और आकाश दीप।
ये भी पढ़ें- RCB vs MI Match Prediction: टॉप- 4 बल्लेबाज जो आज बरसा सकते हैं सबसे ज्यादा रन
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, शम्स मुलानी, अरशद खान, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ और कुमार कार्तिकेय।












Click it and Unblock the Notifications