IPL 2023 RCB vs KKR Match: बारिश के भी हैं चांस, कैसा रहेगा आज के मैच में मौसम और पिच का मिजाज

RCB vs KKR Today Match: आईपीएल में आज का मुकाबला आरसीबी और केकेआर के बीच होने जा रहा है। सीजन में दूसरी बार ये दोनों एक दूसरे के आमने सामने होंगी। कैसा रहेगा आज के मैच में पिच और मौसम का मिजाज।

IPL 2023 RCB vs KKR

RCB vs KKR Pitch and Weather in Hindi: आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को किसी भी हाल में जीत की दरकार है क्योंकि वह अपने शुरुआती 7 मुकाबलों में 5 मैच हार चुके हैं। तो वही आरसीबी की टीम अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी।

आरसीबी लगातार दो जीत दर्ज करके आ रही है और 7 मैचों में चार मुकाबले जीतकर ठीक-ठाक स्थिति में है। आज का मैच अगर उनकी पकड़ में आ जाता है तो वे टॉप-3 में पहुंच जाएंगे जो कहीं बेहतर स्थिति होगी।

यह मुकाबला रन बरसाने वाले मैदान एम चिन्नास्वामी में होने जा रहा है जहां आरसीबी विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों के दम पर विपक्षी टीम पर बढ़त लेने की पूरी कोशिश करती है।

पिच- इस सीजन में अभी तक हुए मुकाबलों में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 195.8 है। जबकि पहली पारी का एवरेज विनिंग स्कोर 200 है जो बताता है कि इस मैदान पर रन बनाना कोई ज्यादा बड़ी बात नहीं है। हालांकि अभी तक पहले बैटिंग करने वाली टीम और चेज करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 50-50 है।

फिर भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ज्यादा पसंद करेगी क्योंकि ओवरऑल रिकॉर्ड में चिन्नास्वामी में चेज करने वाली टीम का जीत प्रतिशत ज्यादा रहता है। तेज गेंदबाज यहां पर नई गेंद से कमाल दिखाना चाहेंगे तो बीच के ओवरों में स्पिनर की भूमिका अहम होगी।

मौसम की बात करें तो 26 अप्रैल के दिन बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है और बारिश की संभावनाएं भी हैं जिसके चलते मैच में थोड़ी बहुत रूकावट आ सकती है। तापमान 22 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि उमस 75% के आसपास रहने की संभावना है।

दिन के समय आंधी तूफान आने की संभावनाएं बताई गई है जबकि तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यह शाम के समय होगा जब बादल ज्यादा छाए रहेंगे और बारिश के चांस बढ़ते जाएंगे। शाम में आंधी की संभावनाएं नकार दी गई है लेकिन बारिश के जरूर चांस हैं तो आज के मुकाबले में देखने वाली बात होगी कि पूरे ओवरों का मैच होता है या नहीं।

आरसीबी बनाम केकेआर मैच डिटेल्स- आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है। ये मैच आप आप आज शाम जियो ऐप पर मोबाइल में और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी में देख सकते हैं। मैच का समय शाम 7 बजकर 30 मिनट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+