RCB vs KKR Top Bowler Prediction: ऐतिहासिक मैदान पर ये बॉलर ले सकते हैं आज सर्वाधिक विकेट
RCB vs KKR Top Bowler for Today: आज आईपीएल के 9वें मैच में केकेआर की टीम अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर आरसीबी के साथ मुकाबला करने जा रही है। जानिए कौन ले सकता है सर्वाधिक विकेट।

KKR vs RCB Today Match Prediction: आईपीएल 2023 में आज केकेआर की टीम ईडन गार्डन्स में फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रोकने की कोशिश करेगी। आरसीबी की टीम अपने बल्लेबाज विराट कोहली और डु प्लेसिस की बेहतरीन फॉर्म के चलते पहले मैच में काफी बढ़िया दिखाई दी थी और उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान पर हराया था।
इस बार वे दूसरी टीम के मैदान पर खेल रहे हैं लेकिन नतीजा वही हासिल करने की कोशिश करेंगे जो पहले मैच में हुआ था। ईडन गार्डन की पिच आमतौर पर स्पिनरों को मदद देती रही है लेकिन यहां तेज गेंदबाजी के लिए भी कुछ ना कुछ मौजूद रहता है।
आज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संभावित बल्लेबाजों के बारे में यहां पढ़ें- IPL 2023 KKR vs RCB Prediction: ईडन गार्डन्स में आज ये बल्लेबाज बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन
1. करन शर्मा- आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने की संभावना रखने वाले की बात करें तो आरसीबी के करन शर्मा पर नजर रहेगी जिन्होंने पिछले मैच में 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिए थे। शर्मा लेग स्पिन करते हैं और यहां कारगर हो सकते हैं।
2. उमेश यादव- वही केकेआर की टीम के उमेश यादव को घरेलू दर्शकों के सामने गेंदबाजी करने का फायदा मिल सकता है और वह पेसर के लिए मौजूद थोड़ी बहुत मदद का भरपूर फायदा अपने अनुभव के जरिए उठा सकते हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में भी कुछ मैचों में उमेश यादव ने बहुत ही जबरदस्त गेंदबाजी की थी और यह भी सीजन की शुरुआत है जहां उमेश यादव तरोताजा लग रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में भी चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया था।
3. वरुण चक्रवर्ती- बल्लेबाजों ने इनको बहुत सावधानी से खेलना शुरू कर दिया है। लेकिन ईडन गार्डन्स की पिच पर वे टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। पिछले मैच में जब उनके गेंदबाजों को काफी मार पड़ रही थी तो चक्रवर्ती ने काफी किफायती गेंदबाजी की थी। उन्होंने चार ओवर में 26 रन दिए थे हालांकि उनको विकेट मिला था जिसकी संख्या में बढ़ोतरी करना चाहेंगे।
4. मोहम्मद सिराज- सिराज समय के साथ काफी मैच्योर हो चुके हैं और उनकी गेंदबाजी पर रन बनाना इतना आसान नहीं है। वे आज अपनी स्किल का मुशायरा पेश करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संभावित गेंदबाजों के लिस्ट में शामिल है जिन्होंने अपने पिछले मैच में बहुत ही किफायती गेंदबाजी की थी और मुंबई इंडियंस जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ 4 ओवर में केवल 21 रन दिए थे। सिराज ने पिछले मैच में ईशान किशन को आउट किया था और इस मुकाबले में भी वे टॉप आर्डर पर कुछ विकेट लेना चाहेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications