IPL 2023 KKR vs RCB Prediction: ईडन गार्डन्स में आज ये बल्लेबाज बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन
RCB vs KKR Top Batter for Today: आज आईपीएल के 9वें मैच में केकेआर की टीम अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर आरसीबी के साथ मुकाबला करने जा रही है। जानिए कौन बना सकता है सर्वाधिक रन।

IPL 2023 Today Match Prediction: आईपीएल 2023 के नौवें मुकाबले में आज ईडन गार्डन पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेजबानी करेगी। RCB बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पहला मुकाबला MI जीता है तो वहीं केकेआर को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार मिली है लेकिन वह अपने घरेलू मैदान पर सीजन में अपना खाता खोलने के लिए बेकरार होंगे।
केकेआर ने शाकिब अल हसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर जेसन रॉय को शामिल किया है तो वही आरसीबी के पास बल्लेबाजों की ऐसी फौज मौजूद है जो आज भी रनों का अंबार खड़ा कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज के टॉप रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हो सकते हैं।
1. विराट कोहली- कोहली ने पिछले मैच में 49 गेंदों पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी और छह छक्के पर 5 चौके लगाए थे। कोहली अपनी फॉर्म में वापस आ चुके हैं और वे भारत के किसी भी मैदान पर रन बनाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
2.फाफ डु प्लेसिस- ये विराट के साथ ओपनिंग पर आते हैं और उन्होंने पिछले मैच में 43 गेंदों पर 73 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था और उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए थे। डुप्लेसिस पुरानी शराब की तरह और भी बेहतर होते जा रहे हैं। वह आज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है।
Read More: कल हुए रोमांचक मैच की डिटेल्स यहां पढ़े- RR vs PBKS Match: हेटमायर, जुरेल नहीं पलट सके बाजी, आखिरी ओवर के रोमांच में पंजाब की 5 रनों से जीत
3. वेंकटेश अय्यर- केकेआर की टीम के स्टार बल्लेबाज अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इसका बहुत सकारात्मक असर उनकी टीम पर पड़ेगा। अय्यर इंटरनेशनल सर्किट से फिलहाल दूर हैं और इस आईपीएल को एक बेहतरीन प्लेटफार्म के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच्योरिटी दिखाते हुए 28 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली थी।
वे अपनी टीम के लिए अच्छी फिनिशिंग भी कर सकते थे लेकिन मोहाली में हुआ वह मुकाबला बारिश के कारण बहुत तेजी से खत्म होता जा रहा था जिसके चलते अय्यर ने अंतिम क्षणों में अपना विकेट गंवाया। वे टिककर खेल सकते हैं तो वे अपनी टीम के लिए यहां रन बना सकते हैं।
4. नीतीश राणा- ये इस सीजन में कप्तान बनाए गए हैं और अपने घरेलू दर्शकों के सामने एक अच्छा स्कोर करने का मौका नहीं गंवाना चाहेंगे। उन्होंने पिछले मैच में भी 17 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली थी। उनके ऊपर कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन एक बल्लेबाज नीतीश राणा की केकेआर को सख्त जरूरत है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications