RCB vs DC Weather and Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में नई सतह पर मैच, कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज
RCB and DC Pitch aur Mausam: आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम खूब रन बरसाने वाले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान आरसीबी का मुकाबला करेंगी। पिच रिपोर्ट और मौसम की जानकारी यहां पढ़ सकते हैं।

Aaj Ke Match Ki Pitch aur Mausam Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मुकाबला करेगी। आरसीबी के सामने दिल्ली कैपिटल्स कि वो टीम है जिसने अभी तक अपने चारों मैच हारे हैं और आज के मुकाबले में भी उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती मौजूद है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की जन्नत मानी जाती है जहां बहुत ही ज्यादा रन बरसते हैं। आईपीएल 2023 सीजन में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 191.5 है। वहीं ऑल टाइम आईपीएल स्कोर की बात करें तो पहली पारी में 170 के करीब रन बन जाते हैं।
यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीतने में ज्यादा कामयाब रही है। ऐसा इस सीजन में भी देखने को मिला है। हालांकि सीजन में इस मैदान पर अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में स्पिन ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2023 में आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर को पहली बार मैच होने जा रहा है। ऊपर से यह मुकाबला नई पिच पर खेला जाना है। यहां स्पिन होनी चाहिए।
Recommended Video

स्पिन के लेवल पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मात खाते हुए दिखाई देती है क्योंकि कुलदीप यादव के होने के बावजूद यह अभी तक सीजन की सबसे खराब स्पिन टीम लग रही है जिन्होंने चार मैचों में स्पिन डिपार्टमेंट में 75.33 की औसत से केवल 3 ही विकेट हासिल किए हैं।
जाहिर है आज दिल्ली को जीतना है तो कुलदीप को चलना होगा। दूसरी ओर आरसीबी के पास आज वानिंदु हसरंगा होंगे जो कर्ण शर्मा के साथ मिलकर डीसी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
मौसम- 15 अप्रैल के दिन बेंगलुरु का तापमान 20 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इस दौरान ह्यूमिडिटी 33 से 38% देखने को मिलेगी। बारिश के कोई चांस नहीं है और हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास चलती रहेगी। दिन के हिसाब से यह मैच के लिए बढ़िया परिस्थितियां हैं और एक पूरा मुकाबला बिना किसी रोक-टोक के मिलने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications