IPL 2023 Points table: 'कैप्टन कूल' की CSK का जलवा बरकरार, दूसरे स्थान पर RR, जानें पॉइंट्स टेबल में कौन कहां
IPL 2023: प्वाइंट्स टेबल में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम सीएसके का फिलहाल जलवा कायम है। चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले में जिनमें से 5 में शानदार जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के हर नए मुकाबले के साथ 16वां सीजन और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, ये उत्साह अभी और बढ़ेगा, क्योंकि लीग में कुल 70 मैच खेले जाने हैं। टूर्नामेंट में फिलहाल 33 मैच हो चुके हैं। आइए जानतें हैं अब तक के मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति है।
प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंची सीएसके
आईपीएल के इस सीजन में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का जलवा कायम है। चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है। सीएसके ने केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करके नेट रनरेट में भी काफी सुधार किया जो अब 0.662 पर पहुंच गया है।
प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची राजस्थान
आईपीएल प्वाइंट्स टेबल का जो पहला स्थान है, वहां इससे पहले तक राजस्थान रॉयल्स का राज चल रहा था, लेकिन सीएसके के दमदार प्रदर्शन के बाद केकेआर दूसरे स्थान पर आ गई है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान ने अब तक 7 मैचों में 4 मैच में जीत दर्ज की है और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल टीम का नेट रनरेट 0.844 का है।
आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल टीम अंक
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)-10
- राजस्थान रॉयल्स (RR)-8
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)-8
- गुजरात टाइटन्स (GT)-8
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB)-8
- पंजाब किंग्स (PBKS)-8
- मुंबई इंडियंस (MI)-6
- कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR)-4
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)-4
- दिल्ली कैपिटल्स (DC)-2
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं ये खिलाड़ी
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस- 405 रन
- चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ड्वेन कॉनवे- 314 रन
- दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड वार्नर-285 रन
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली- 279 रन
- चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजऋतुराज गायकवाड़ - 270 रन
पर्पल कैप की रेस में शामिल हैं ये खिलाड़ी
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाज मोहम्मद सिराज-13 विकेट
- पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह- 13 विकेट
- राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल- 12 विकेट
- गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान- 12 विकेट
- चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे- 12 विकेट












Click it and Unblock the Notifications