PBKS vs RR: 'आउट होकर हँसने वालों को मैं आईपीएल से बाहर करता,' लिविंगस्टोन को पड़ी फटकार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पंजाब किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Livingstone

Liam Livingstone: पंजाब किंग्स के लिए इस बार भी आईपीएल खराब रहा। लीग चरण के अंतिम मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के साथ ही पंजाब की टीम बाहर हो गई। लगातार नौवीं बार पंजाब किंग्स टॉप चार में नहीं पहुंच पाई। कुछ मैचों में पंजाब का प्रदर्शन अच्छा रहा था लेकिन बाद में यह खराब होता चला गया।

इस बीच लियाम लिविंगस्टोन को युसूफ पठान ने फटकार लगाई है। लिविंगस्टोन आउट होकर हँसने लगे थे। पठान ने इसी को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर हम पंजाब टीम के कोच, मेंटर या कप्तान होते और आप आउट होकर इस तरह हँसते तो हम आगे से आईपीएल में नहीं चुनते।

पठान की बात से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सहमति जताई और लिविंगस्टोन के इस बर्ताव को गलत बताया। हालांकि लिविंगस्टोन ने इससे पहले खेले गए मुकाबले में बड़ा धमाका कर दिया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। दिल्ली के खिलाफ मैच में वह पंजाब को जीत के करीब लेकर चले गए थे।

रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान रॉयल्स ने इस लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए देवदत्त पडीक्कल ने बेहतरीन फिफ्टी जमाई। राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

पंजाब किंग्स लगातार नौवें साल बिना प्लेऑफ़ में पहुंचे बाहर हो गई। पंजाब किंग्स की टीम ने इस दौरान काफी कप्तानों को भी बदला और इसका भी टीम को कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान शिखर धवन का व्यक्तिगत प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+