PBKS vs RCB: मोहाली में पंजाब-आरसीबी मैच में बारिश होगी? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PBKS vs RCB Pitch Report: पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान एक सूखी पिच देखने को मिल सकती है। बल्लेबाजों के लिए यह मददगार रहेगी।

Mohali Stadium

PBKS vs RCB Pitch and Weather Update: आईपीएल में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। पंजाब के मोहाली में यह मुकाबला खेला जाएगा। घरेलू मैदान होने के कारण पंजाब किंग्स का पलड़ा इसमें भारी माना जा सकता है। पंजाब की टीम ने इस सीजन अब तक प्रभावशाली खेल दिखाया है।

आरसीबी की टीम ने अब तक इस सीजन सिर्फ दो ही मैचों में जीत दर्ज की है। आरसीबी को तीसरी जीत की तलाश होगी। दूसरी तरफ पंजाब चाहेगी कि इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की जाए और घरेलू मैदान पर मैच है, तब तो और भी बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरना है।

आरसीबी की टीम में कप्तान फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली ने शानदार फॉर्म दर्शाई है। पिछले मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने भी फॉर्म हासिल कर ली। इन तीनों का बल्ला चलने पर पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को निश्चित रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए।

पंजाब किंग्स में शिखर धवन ने निरन्तरता से रन बनाये हैं। प्रभसिमरन भी क्षमतावान खिलाड़ी हैं। धवन के बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। गेंदबाजी में पंजाब के पास अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर आदि हैं। आरसीबी के पास हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

PBKS बनाम RCB पिच रिपोर्ट

मोहाली स्टेडियम में पिच से बल्लेबाजों को निश्चित तौर पर मदद मिलेगी। इस पिच पर गति और उछाल दोनों रहते हैं। गेंद बल्ले पर तेजी से आती है। बल्लेबाज भी यही चाहते हैं कि गेंद सीधा बल्ले पर आये। स्पिनर लाइन और लेंथ सटीक रखकर बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। 200 का स्कोर पहले खेलकर बनाना चाहिए।

PBKS बनाम RCB मौसम अपडेट

मोहाली में गुरुवार दोपहर में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। बारिश भी आ सकती है। तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इसके अलावा तापमान की बात की जाए तो यह 17 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नमी ज्यादा नहीं रहेगी। यह एक राहत की बात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+