IPL 2023: मेरी अच्छी पारी में आप क्रेडिट लेते हो, सूर्या से ईशान किशन ने बयां की अपनी पीड़ा- VIDEO

सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने बीच शतकीय भागीदारी हुई थी। दोनों ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ दी थी। अब इनकी बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है।

Ishan and Surya

IPL 2023 Ishan Kishan and Suryakumar: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी। इस जीत का श्रेय सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को जाता है। दोनों ने एक शतकीय भागीदारी करते हुए मुंबई को मैच जिताया। इसके बाद किशन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। (Photo: IPL/Twitter)

किशन और सूर्या के बीच एक वीडियो में बातचीत देखी जा सकती है। क्रीज पर बल्लेबाजी करते समय किशन के मन में क्या चल रहा था, उन बातों का भी पता चला है। आईपीएल का यह वीडियो ट्विटर पर भी काफी वायरल हुआ है।

सूर्यकुमार को ईशान किशन कहते हैं कि जब आप सैम करन को मैदान क्र चारों तरफ मार रहे थे, उस समय में नॉन स्ट्राइक पर था। यह सोच था कि मेरी एक अच्छी पारी आती है, उस समय यह खिलाड़ी मारकर क्रेडिट ले जाता है। लोग मेरे बारे में बात ही नहीं करेंगे।

इसके अलावा ईशान किशन ने खुद के ऊपर से दबाव कम होने का क्रेडिट सूर्या को दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआत अच्छी रही और शानदार शॉट आये। इसके बाद आप जब खेलने के लिए आए तब मेरे ऊपर से दबाव हट गया। मेरे लिए यह एक सकारात्मक चीज थी और एक प्लस पॉइंट भी था। इससे मुझे लगा कि मैं अपना स्वाभाविक गेम खेल सकता हूं।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने 66 रनों की पारी खेल ईशान किशन ने 75 रन बनाये। दोनों की शतकीय भागीदारी के कारण मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा स्कोर चेज कर लिया। पंजाब किंग्स ने प्रयास किया लेकिन उनके सभी गेंदबाजों को किशन और सूर्या ने मिलकर धो दिया।

पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 214 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई ने 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई ने इस सीजन दूसरी बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। पिछले मैच में राजस्थान को 212 के स्कोर के बाद मुंबई ने हरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+