PBKS vs MI: सूर्या-ईशान किशन ने बल्ले से मचाया गदर, मुंबई ने पंजाब को हराकर रचा इतिहास

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बैटिंग की, बाद में टिम डेविड और तिलक वर्मा ने मैच फिनिश कर दिया।

Ishan kishan and suryakumar

PBKS vs MI Score: मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी बार 200 से ज्यादा का स्कोर चेज कर धमाका कर दिया। पंजाब किंग्स से मिले 215 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी की। मोहाली में पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर चेज किया है।

टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पंजाब की खराब शुरुआत रही और प्रभसिमरन 9 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शिखर धवन ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े और 30 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मैथ्यू शॉर्ट 27 बनाकर आउट हुए, इस समय स्कोर 95 रन था।

तीन विकेट गिरने के बाद पंजाब के लिए लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला और आतिशी बल्लेबाजी की। दोनों ने तेजी से रन बनाने के अलावा चौथे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी भी की। लिविंगस्टोन ने उन्नीसवें ओवर में आर्चर को लगातार तीन छक्के जड़े।

लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रन बनाये। उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के आये। जितेश शर्मा ने 27 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाये। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। इस तरह पंजाब ने 3 विकेट पर 214 रन बनाये। मुंबई के लिए चावला ने 2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए मुंबई की खराब शुरुआत रही। कप्तान रोहित शर्मा 2 गेंदों का सामना कर बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद कैमरन ग्रीन ने प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए। ग्रीन 18 गेंदों का सामना करते हुए 23 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

मुंबई के 2 विकेट 54 पर गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का तूफ़ान देखने को मिला। ईशान किशन ने 29 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। सूर्या उनसे भी तेज खेले और 23 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाकर मुंबई को मजबूत स्थिति में ला दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर दी।
सूर्यकुमार यादव को नाथन एलिस ने आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया, सूर्या ने 31 गेंदों में 66 रन बनाये। अगले ओवर में इशान किशन 41 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल स्थिति में आ गई। अंत में तिलक वर्मा ने नाबाद 26 और टिम डेविड ने नाबाद 19 रन बनाकर मुंबई को जीत दिला दी।

आईपीएल में सबसे ज्यादा 224 का लक्ष्य राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ चेज किया था। दूसरे नम्बर पर मुंबई है, मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ 219 का लक्ष्य चेज किया था। राजस्थान ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 का लक्ष्य हासिल किया था। अब मुंबई ऐसा करने वाली चौथी टीम बन गई है। सबसे ज्यादा रनों का लक्ष्य चेज करने के मामले में टॉप चार में दो बार मुंबई का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+