PBKS vs MI: मोहाली की बारिश का मैच पर असर, जानिए कैसा रहेगा आज के मुकाबले में मौसम और पिच का मिजाज
IPL in Hindi: आज के इस मुकाबले में मैच के दौरान बारिश का साया पड़ सकता है। दिन में काले बादल तो छाए ही रहेंगे जिनका असर पिच पर भी देखने के लिए मिलेगा। आइए देखते हैं आज कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज।

IPL 2023 PBKS vs MI: पंजाब किंग्स की टीम मोहाली में आज पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला करेगी। यह मैच शाम 7:30 पर होगा। पंजाब किंग्स की टीम ने 9 में से 5 मैच जीते हैं तो मुंबई इंडियंस की टीम 8 में से 4 मैच जीत चुकी है और दोनों के लिए अभी प्लेऑफ के रास्ते खुले हुए हैं।
हालांकि मुंबई के टीम को यह मैच जीतना होगा वरना वह बहुत पीछे रह जाएंगे। आइए देखते हैं इस मुकाबले में मौसम और पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
मौसम- मोहाली में पूरे सप्ताह सूरज कम ही दिखा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इसके चलते बारिश आज मैच में रुकावट डाल सकती है क्योंकि मैच के दौरान बीच-बीच में बारिश की बौछार की भविष्यवाणी की गई है।
तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि हवा की रफ्तार 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और ह्यूमिटिडी 77 प्रतिशत देखने को मिलेगी। यहां मैच में खिलाड़ियों को मौसम और बारिश के हिसाब से अपने खेल को एडजस्ट करना होगा।
पिच की बात करें तो मोहाली भारत में क्रिकेट की बेस्ट पिचों में शामिल है। यहां पर ओस पड़ती है लेकिन बारिश के मौसम में फिर उसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। आमतौर पर यहां कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।
मोहाली में सूरज ज्यादा नहीं निकला है जिसके चलते हैं पिच की प्रकृति कुछ ना कुछ बदल सकती है। ये आमतौर पर बैटिंग विकेट ही है जहां खूब रन बने हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इस सीजन में यहां 4 में 3 बार जीतने में कामयाब रही है।
पंजाब की टीम को अभी तक यहां केवल एक मुकाबले में ही सफलता मिली है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 167 रहता है। ऐतिहासिक तौर पर जो टीम दूसरी बार बल्लेबाजी करती हैं उनको एडवांटेज मिलता रहा है।
इस पिच पर हाल ही में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 257 रनों का गगनचुंबी स्कोर खड़ा कर दिया था जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने 201 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications