PBKS vs KKR Playing 11: मोहाली में पंजाब किंग्स और केकेआर का मुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग 11

IPL 2023 PBKS vs KKR: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 2 में पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड, टीम संयोजन पर एक नजर-

IPL 2023 PBKS vs KKR

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2023 में 1 अप्रैल को पहला डबल हेडर मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। यह टीमें 2014 सीजन के फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ खेली थीं जहां केकेआर ने बाजी मारी थी और अब मोहाली में शिखर धवन की अगुवाई में पंजाब किंग्स नीतीश राणा एंड कंपनी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से सेट है। केकेआर अभी तक दो आईपीएल खिताब भी चुकी है और पंजाब किंग्स को अभी भी पहले खिताब का इंतजार है।

पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

यह मुकाबला आईपीएल 2023 सीजन का पहला डबल हेडर भी है जो 1 अप्रैल को शनिवार को दोपहर 3:30 पर शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले 3:00 बजे शुरू हो जाएगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ही आईपीएल की पुरानी टीमों में से हैं। इसके चलते उन्होंने आपस में 30 मैच खेले हैं जहां केकेआर का पलड़ा भारी रहता है क्योंकि इस टीम ने 20 मैच जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स के हाथों में केवल 10 बार ही जीत आई है।

पिछले सीजन में यह टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक ही बार खेली जिसको केकेआर ने 6 विकेट से जीता था। हालांकि आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की टीम छठे स्थान पर रही थी तो केकेआर ने सातवें स्थान पर फिनिश किया था। अगर पिछले सीजन की लीग स्टेज की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 14 में से 7 मैच जीते थे। केकेआर इतने ही मैचों में छह मुकाबले ही जीत पाई थी।

पंजाब किंग्स-

शिखर धवन पुराने ओपनर हैं जिनका साथ देने के लिए टीम मैनेजमेंट प्रभसिमरन सिंह को देख सकता है जो घरेलू क्रिकेट में 41 T20 खेलकर 138 के स्ट्राइक रेट से 1156 रन बना चुके हैं। इस टीम के पास मिडिल ऑर्डर में श्रीलंका के आक्रामक बल्लेबाज भानुका राजपक्षे रहेंगे। इस बार शाहरुख खान को लंबा मौका देना चाहिए तो वही विकेटकीपिंग में जितेश शर्मा देखने वाली प्रतिभा होंगे।

ऑलराउंडर में आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन होंगे और जिंबाब्वे के अनुभवी टैलेंट सिकंदर रजा को देखना भी काफी दिलचस्प होगा। इस मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन का खेलना निश्चित नहीं है।

गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह अपनी यॉर्कर पर फिर से ध्यान देना चाहेंगे। स्पिन में राहुल चाहर होंगे तो वहीं नाथन ईल्स और हरप्रीत बराड़ को भी मौका मिल सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स-

केकेआर की टीम में वेंकटेश अय्यर पर नजर रहेंगी जो अचानक चमकने के बाद उतनी ही तेजी से बुझते हुए दिखाई दिए थे। नीतीश राणा कप्तानी में किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं यह भी देखने वाली बात होगी। रिंकू सिंह एक ऐसे नाम हैं जो उभरते हुए खिलाड़ी हैं। आंद्रे रसेल एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं लेकिन वे चोटिल होने के खतरे में रहते हैं। तेज गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन एक अच्छी खरीद है, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव के साथ वह बढ़िया पेस कॉम्बिनेशनल बना सकते हैं। ऐसे ही एन जगदीशन और रहमनुउल्लाह गुरबाज की बल्लेबाजी पर भी नजरें रहेंगी।

संभावित प्लेइंग 11 ऐसी हो सकती है-

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स- एन जगदीसन, 2 रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+