IPL 2023: शाहरुख खान की टीम का बड़ा फैसला, श्रेयस अय्यर की जगह यह खिलाड़ी बना केकेआर का नया कप्तान

Nitish Rana KKR Captain: श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के साथ ही केकेआर के नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। अब फ्रेंचाइजी ने आखिरकार टीम के नए कप्तान की घोषणा कर दी है।

Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders New Captain: कोलकाता नाइट राइडर्स 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 में अपना पहला मैच खेलेगी। केकेआर की टीम को आईपीएल शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा था। श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण आईपीएल के 16वें सीजन से बाहर हो गए हैं। केकेआर की गैर मौजूदगी में टीम की कमान नीतीश राणा को दी गई है। नीतीश राणा पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

नीतीश राणा करेंगे केकेआर की कप्तानी

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की पीठ में चोट के कारण नीतीश राणा को केकेआर का कप्तान बनाया गया है। भारत में होने वाले घरेलू मैचों में राणा ने 12 टी-20 मैचों में दिल्ली की टीम की कप्तानी की है। इस दौरान उनका कप्तानी रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 12 में से 8 मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाई है। नीतीश राणा ने केकेआर के लिए 74 मैच खेले हैं और 1744 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.61 का रहा है। केकेआर के अलावा राणा मुंबई के लिए भी आईपीएल में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। राणा की कप्तानी में केकेआर को उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी।

जानें कब कहां और किससे होंगे केकेआर के मैच

1 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, पीसीए, मोहाली
6 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम आरसीबी, ईडेन गार्डेन कोलकाता
9 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम,अहमदाबाद
14 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, ईडेन गार्डेन कोलकाता
16 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुबंई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
20 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
23 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, ईडेन गार्डेन कोलकाता
26 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, एन. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
29 अप्रैल 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, ईडेन गार्डेन कोलकाता
4 मई 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
8 मई 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, ईडेन गार्डेन कोलकाता
11 मई 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, ईडेन गार्डेन कोलकाता
14 मई 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
20 मई 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स, ईडेन गार्डेन कोलकाता

जानें कोलकाता की पूरी टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: श्रेयस अय्यर (चोटिल), नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन. जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह, शाकिब अल हसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+