Rinku Singh: रिंकू सिंह के खेल पर फिदा हुईं कप्तान की पत्नी, फैंस ने बना दिया' मिस्ट्री गर्ल'
Saachi Marwah:'कॉमेडी नाइट विथ कपिल शर्मा' शो में एक्टर अभिषेक कृष्णा ने बताया था कि साची उनकी कजिन सिस्टर हैं यानी कि गोविंदा उनके अंकल लगते हैं।

Rinku Singh: आईपीएल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसका क्रेज शबाब पर, हर बार की तरह इस सीरीज में भी बहुत सारे नवीन चेहरों के नाम लोगों की जुबां पर चढ़ गए हैं, वजह है उन खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, ऐसा ही एक नाम है रिंकू सिंह , जिन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने IPL के 'फिनिशर ऑफ द सीजन' की उपमा दे दी है। लखनऊ के खिलाफ जिस तरह से केकेआर के इस नायाब खिलाड़ी खेल दिखाया, वो अपने आप में लाजवाब था। खुद कैप्टन नीतीश राणा ने कहा कि 'इस सीजन में मैंने 14 बार मैच के बाद माइक उठाया है और ऐसा एक बार भी नहीं हुआ, जब मैंने रिंकू का जिक्र ना किया हो।'
कैप्टन की पत्नी ने शेयर की रिंकू संग तस्वीर
रिंकू सिंह के गेम,स्टाइल की तारीफ से इस वक्त सोशल मीडिया पटा हुआ है लेकिन अचरज तब हुआ कि जब कैप्टन साहब की पत्नी मिसेज नीतीश राणा ने रिंकू सिंह की एक तस्वीर शेयर करके उनकी तारीफें कर दीं। जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर कमेंटस की बाढ़ आ गई। कुछ लोग तो ऐसे थे जो कि नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह को पहचान ही नहीं पाए और उसे 'मिस्ट्री गर्ल' कहकर संबोधित करने लगे और जानने के बेकरार हो गए कि आखिर रिंकू के साथ ये लड़की कौन है? मालूम हो कि रिंकू सिंह ने भी ये तस्वीर रीशेयर की है।
क्रिकेट के भगवान भी रिंकू पर हुए फिदा
मालूम हो कि आईपीएल के इस सीजन में 149.53 के स्ट्राइक रेट से अब तक 474 रन बनाए हैं , रिंकू के इस तूफानी खेल के कायल भारत के दिग्गज खिलाड़ी भी हो गए हैं। हरभजन सिंह और रवि शास्त्री ने तो रिंकू सिंह टी 20 टीम इंडिया की टीम में शामिल करने की वकालत भी कर डाली है तो वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी रिंकू की दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा कि 'रिंकू की पावर हिटिंग कुछ खास थी।'
रिंकू का गरीबी में बीता जीवन, आज बने स्टार
आपको बता दें कि मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह का बचपन काफी अभाव में बीता है। उनके पिता गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करते थे, रिंकू 6 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर आते हैं। अभावों के दौर से गुजरते हुए रिंकू ने पूरा फोकस क्रिकेट पर किया और किस्मत ने उनका साथ दिया और वो 2014 में न्हें उत्तर प्रदेश की ओर से लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट के लिए चुन लिए गए।
2017 में केकेआर ने इन्हें दस लाख की बेस प्राइस में खरीदा
इस मौके को रिंकू ने हाथ से जाने नहीं दिया और जमकर मेहनत की और इसका नतीजा ये हुआ कि इन्हें पंजाब के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच खेलने का मौका मिला और साल 2017 में केकेआर ने इन्हें दस लाख की बेस प्राइस में खरीदा और यहीं से इनकी किसमत बदली और आज रिंकू सिंह आईपीएल के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं।
कौन हैं नीतीश राणा की पत्नी साची?
अगर केकेआर के कैप्टन नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह की बात करें तो साची मशहूर फिल्म एक्टर गोविंदा की रिश्तेदार हैं। वो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वो और नीतीश काफी वक्त से रिलेशनशिप में थे और एक लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2019 में शादी की थी। साची काफी स्टाइलिश हैं और किसी भी सूरत में वो फिल्म एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications