MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा अहम है दिन, कैसा रहेगा वानखेड़े में पिच और मौसम का मिजाज
MI vs SRH Pitch and Weather: आज का मैच मुंबई के लिए बहुत ही अहम है। ये मैच ही नहीं बल्कि पूरा दिन एमआई के लिए अहम है। आज उनको अपने मैच को बेहतर खेलने के बाद दूसरे मैच के नतीजे की भी प्रतीक्षा करनी होगी।

MI vs SRH Match Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 69 में आज मुंबई इंडियंस की टीम वानखेडे स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए यह अंतिम लीग मैच है।
जहां मुंबई इंडियंस इस मुकाबले को भारी अंतर से जीतकर अपने अच्छे रन रेट के साथ आरसीबी को टक्कर देने का टारगेट रखेगी तो वही सनराइजर्स हैदराबाद अंतिम मैच में जीत कर थोड़ी बहुत बची हुई इज्जत समेट कर वापस जाना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस की टीम अगर आज का मैच हार जाती है तो उनके लिए प्लेऑफ में जाने के रास्ते खत्म हो जाएंगे क्योंकि उनका रन रेट पहले से ही आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स की तुलना में काफी खराब है।
अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम ने 13 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज की है और उनके 14 अंक हैं लेकिन रन रेट - 0.128 है। इस समय एमआई की टीम छठे नंबर पर बैठी है।
पिच- आज के मैच की पिच की बात करें तो यह इस जगह होने वाला दूसरा दोपहर का मुकाबला है। पहले वाला मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के हिस्से में आया था। यहां पर टॉस जीतकर कप्तान के द्वारा पहले गेंदबाजी करने का ट्रेंड रहा है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच काफी रन देने के लिए जानी जाती है।
इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 163.71 रहता है यह दूसरी पारी में औसत स्कोर 153.87 रहता है। वानखेड़े स्टेडियम की इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के हिस्से में 58.8% जीत आती है तो वही पहले बैटिंग करने वाली टीम 41.2% मैच जीत पाती है।
मौसम की बात करें तो दिन में बारिश के कोई चांस नहीं है। आसमान साफ रहेगा जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैच खेलने के समय यह 31 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। बारिश आज के मैच में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं डालेगी।
आईपीएल में आज का मुकाबला- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 69 में रोहित शर्मा एंड कंपनी अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला करने जा रही है। यह मैच दोपहर 3:30 पर होगा जिसको टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications